विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: ओडिशा में हुई दूसरे कोरोना मरीज की पुष्टि, 6 मार्च को इटली से लौटा था

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 20 Mar 2020 10:45 AM (IST)

Coronavirusओडिशा में कोरोना का दूूसरा मरीज पॉजिटिव पाया गया है वह 6 मार्च को इटली से लौटा है। भुवनेश्वर आरएमआरसी में आज 14 नमूने का परीक्षण किया गया था।

Coronavirus: ओडिशा में हुई दूसरे कोरोना मरीज की पुष्टि, 6 मार्च को इटली से लौटा था
Coronavirus: ओडिशा में हुई दूसरे कोरोना मरीज की पुष्टि, 6 मार्च को इटली से लौटा था

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में दूसरे कोरोना मरीज की पहचान की गई है। गुरुवार को परीक्षण किए गए 14 नमूने में से एक नमूना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर आरएमआरसी में आज 14 नमूने का परीक्षण हुआ था, जिसमें से एक व्यक्ति का नमूना कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया यह व्यक्ति विदेश से लौटा है। राज्य स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की तरफ से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 मार्च को ओडिशा में पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई थी जिसका घर भुवनेश्वर में है। परीक्षण के बाद उसके शरीर में कोरोना वायरस होने की बात पता चली थी। आरएमआरसी में परीक्षण के बाद उक्त व्यक्ति के शरीर में कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की बात भुवनेश्वर कैपिटल अस्पताल की तरफ से सूचना दी गई थी। 

खबर के मुताबिक 6 मार्च को यह युवक इटली से दिल्ली लौटा था। दिल्ली में कुछ दिन क्वॉरेंटाइन में रहा था। इसके बाद 12 मार्च को वह ट्रेन के जरिए भुवनेश्वर पहुंचा था? विदेश से लौटने के बाद यह व्यक्ति कितने लोगों के संपर्क में आया था उसके बारे में अब छानबीन शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि 16 मार्च को ओडिशा में पहले कोरोना पॉजिटिव रोगी की पुष्टि हुई थी। भुवनेश्वर  के कैपिटल अस्पताल भर्ती इस व्यक्ति की उम्र 31 वर्ष है। ये व्यक्ति भी इटली से लौटा है। कुछ दिन दिल्ली में क्वारांटाइन में रहने के बाद 12 मार्च को ट्रेन से भुवनेश्वर आया है। यहां पहुंचने के बाद उसने बताया कि उसे ठंड लगने लगी और बुखार हो गया, इसके बाद उसने डॉक्टर से संपर्क किया। जब दवा के बाद भी उसे फर्क नहीं पड़ा तो वह कैपिटल अस्पताल पहुंच गया। कोरोना वायरस का शक होने के बाद उसके रक्त के नमूने लिये गये और परीक्षण के लिये भेजा गया। जांच में पता चला कि वह कोरोना से पीड़ित है। 

 मृत घोषित बच्ची 10 घंटे अलमारी में रखी, दफनाते समय चलने लगी सांस

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।