Move to Jagran APP

Sambalpur Crime: युवती पर हमला कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

संबलपुर जिले में बीते मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से अकेली निकली एक युवती पर हमला कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक राजेश जाल को पुलिस ने शुक्रवार के दिन गिरफ्तार कर लिया।

By Rajesh SahuEdited By: Yashodhan SharmaSat, 18 Mar 2023 10:54 PM (IST)
Sambalpur Crime: युवती पर हमला कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
युवती पर हमला कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संबलपुर, संवाद सूत्र। ओडिशा के संबलपुर जिले में बीते मंगलवार की शाम, शौच के लिए घर से अकेली निकली एक युवती पर हमला कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक राजेश जाल को पुलिस ने शुक्रवार के दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ करने और डॉक्टरी जांच कराए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

क्या था पूरा मामला

यह शर्मनाक घटना संबलपुर जिले के नाकटीदेऊल थाना इलाके के एक गांव में घटी। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, घटना वाली शाम गांव की एक युवती शौच के लिए अकेले गांव से बाहर नाले की तरफ गई थी, तभी एक युवक ने अचानक उसपर हमला कर घायल कर दिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

चीख-पुकार सुन भागा आरोपित

युवती की चीख पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तब दुष्कर्मी वहां से भाग गया। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस थाना में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज करा दिया।

थानेदार कृपा बाग ने घटना की जांच पड़ताल शुरु करते हुए शुक्रवार के दिन जिला के किसिंडा थाना अंतर्गत केलो गांव के 21 वर्षीय राजेश जाल को गिरफ्तार किया।

Rourkela Crime: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित ने की खुदकुशी, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Rourkela News: रेलवे फ्लाईओवर के नीचे ट्रैक पर 2 टुकड़ों में मिला युवक का शव, नहीं हुई मृतक की पहचान