आड़प मंडप में शुरू हुई महाप्रसाद की बिक्री
महाप्रभु के आने से गुंडिचा मंदिर इलाका उत्सव जैसे माहौल में है। पूरे साल लोगों की आवाजाही से दूर इस मंदिर की शोभा इन दिनों कई गुना बढ़ गई है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। महाप्रभु श्री जगन्नाथ को मंगलवार देर शाम पहंडी बिजे करवा कर गुंडिचा मंदिर के आड़प मंडप में ले जाया गया। बुधवार से भक्त आड़प मंडप में भगवान के दर्शन कर रहे हैं। महाप्रभु का महाप्रसाद अन्न प्रसाद की बिक्री भी आरंभ हो गई है।
महाप्रभु के आने से गुंडिचा मंदिर इलाका उत्सव जैसे माहौल में है। पूरे साल लोगों की आवाजाही से दूर इस मंदिर की शोभा इन दिनों कई गुना बढ़ गई है। पुरी आने वाला हर भक्त गुंडिचा मंदिर का रुख कर रहा है। भक्तों के दर्शन के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। आकार में श्री मंदिर से काफी छोटा होने की वजह से भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें: आड़प मंडप में विराजे भगवान