विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राउरकेला ज्वेलरी चोरी खुलासे पर उठे सवा, 500 ग्राम सोना-15 किलो चांदी हुई थी पार; हाथ लगा सिर्फ एक आरोपी

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:45 PM (IST)

राउरकेला पुलिस ने मां तारिणी ज्वेलरी शॉप सेंधमारी का खुलासा करने का दावा किया है, लेकिन 500 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी चोरी होने के बावजूद सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ और बरामदगी बेहद कम रही। 

पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी(सौ. जागरण)

पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी(सौ. जागरण)

HighLights

  1. राउरकेला ज्वेलरी चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

  2. 500 ग्राम सोना, 15 किलो चांदी चोरी हुई थी।

  3. अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्य अभी भी फरार।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। झीरपानी थाना क्षेत्र स्थित मां तारिणी ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी सेंधमारी के मामले का खुलासा करने का दावा तो राउरकेला पुलिस ने किया है, लेकिन बरामदगी और गिरफ्तारी के आंकड़े पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

25-26 फरवरी 2026 की रात दुकान की दीवार काटकर करीब 500 ग्राम सोने और 15 किलो चांदी के जेवरात उड़ा लिए गए थे, लेकिन लंबी जांच के बाद पुलिस महज एक ही आरोपित को गिरफ्तार कर सकी है। उसके पास से चोरी के माल का एक छोटा सा हिस्सा ही बरामद हो पाया है, जबकि इस वारदात में शामिल चार अन्य आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

500 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए 

शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार लेंका ने 26 फरवरी 2026 को झीरपानी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि 25 फरवरी की रात नौ बजे वे दुकान बंद कर गए थे और अगले दिन सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर देखा कि अज्ञात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर तथा गैस कटर का इस्तेमाल कर करीब 500 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं। 

घटनास्थल से पुलिस ने एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर (जिसका सीरियल नंबर मिटाया गया था और उस पर सीएमओएच मालदा लिखा था), दो लोहे के सब्बल, एक प्लायर, एक एडजेस्टेबल रिंच, एक गैस कटिंग ब्लो पाइप और दो बैग जब्त किए थे।

सात आरोपितों की पहचान

तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुल सात आरोपितों की पहचान तो कर ली, लेकिन राउरकेला पुलिस के हाथ सिर्फ झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गीटोला निवासी मोहम्मद अजहर अली (36) ही लग सका। 

WhatsApp Image 2026-11-24 at 1.24.17 PM

उसे साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया, जिसके पास से महज एक जोड़ी सोने की बाली, दो सोने की अंगूठी, एक लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी की अंगूठी, तीन चांदी की चेन, एक चांदी का ब्रेसलेट और एक मोबाइल फोन ही बरामद हुआ है। भारी मात्रा में चोरी हुए बाकी सोने-चांदी के जेवरात का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

वारदातों को अंजाम देना जारी रखा

मामले का एक और चिंताजनक पहलू यह है कि राउरकेला पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहने के दौरान इस अंतरराज्यीय गिरोह ने दूसरे राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम देना जारी रखा। 

WhatsApp Image 2026-11-24 at 1.24.17 PM (1)

जांच में सामने आया है कि गिरोह के दो अन्य सदस्य—झारखंड के साहिबगंज निवासी सैदुल शेख उर्फ सैयद इस्लाम (31) और पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी रबी मंडल उर्फ उज्ज्वल मंडल—को राउरकेला पुलिस नहीं, बल्कि मुंबई पुलिस और बिहार की अररिया पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी के इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार किया है। अब राउरकेला पुलिस उन्हें इस मामले में रिमांड पर लाने की बात कह रही है।

ज्वेलरी दुकानों में सेंधमारी

पुलिस की छानबीन में यह भी स्पष्ट हुआ है कि यह गिरोह मध्य प्रदेश के कटनी थाना क्षेत्र, महाराष्ट्र के तलोदा थाना क्षेत्र (जुलाई 2026) और बिहार के अररिया थाना क्षेत्र (नवंबर 2026) में भी ज्वेलरी दुकानों में सेंधमारी कर चुका है। 

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि फरवरी में हुई इतनी बड़ी वारदात के बाद भी गिरोह के अधिकांश सदस्य महीनों तक पुलिस के हाथ क्यों नहीं लगे। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश जारी होने और दूसरे राज्यों में उनके आपराधिक इतिहास के सत्यापन की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें- पुरी जगन्नाथ मंदिर जा रहे हैं तो सावधान! नकली गाइड बनकर श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।