पुरी के बलियापंडा में बाइक से पेट्रोल रिसाव के बाद लगी आग, गैस सिलिंडर फटने से कई घायल
पुरी के बलियापंडा में एक भीषण अग्निकांड हुआ, जहां बुलेट मोटरसाइकिल से पेट्रोल रिसाव के बाद आग लग गई और घर में रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया।

घायल को इलाज को ले जाते परिजन। (जागरण)
HighLights
पुरी के बलियापंडा में भीषण अग्निकांड की घटना।
पेट्रोल रिसाव से लगी आग, गैस सिलिंडर फटा।
तीन-चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, पुरी। पुरी के बलियापंडा इलाके में रविवार शाम एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई।
मदन विला गेस्ट हाउस के पीछे स्थित दिलीप बलियार सिंह (55) के घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान घर में रखे गैस सिलिंडर में भी जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर के परिसर में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल से पहले से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था।
इसी दौरान मोटरसाइकिल में आग लग गई और देखते ही देखते आग घर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलिंडर भी विस्फोट कर गया।
इस हादसे में संजीव सरकार (35), लोकनाथ विश्वास (45) और अनुकूल विश्वास (17) समेत तीन से चार अन्य लोग घायल हो गए।
संजीव सरकार के शरीर का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरी जिला मुख्य चिकित्सालय (DHH) में भर्ती कराया गया है।
आग पर पाया गया काबू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या के 'दीपोत्सव' से लेकर ओडिशा के 'बड़ बड़ुआ डाका' तक, अलग-अलग राज्यों में अद्भुत हैं दीवाली की परंपराएं