विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल और सीएम माझी ने किया स्वागत

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:44 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं, जहां राज्यपाल ब्रजमोहन राम और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया।

ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (सौ. जागरण)

ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (सौ. जागरण)

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं।

  2. राज्यपाल ब्रजमोहन राम और सीएम मोहन माझी ने स्वागत किया।

  3. कटक में ऐतिहासिक बालीयात्रा का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को अपने ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति के स्थान पर राज्यपाल ब्रजमोहन राम और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति के ओडिशा आगमन पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की जनता की ओर से उनका स्वागत करते हुए उनके सुखद एवं यादगार प्रवास की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का ओडिशा आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है।

प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां 

राष्ट्रपति अपने इस दौरे के दौरान कटक में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक बालीयात्रा का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वह राज्य में आयोजित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 2.29.50 PM

राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने किया स्वागत (सौ. जागरण)

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उनके कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

यह भी पढ़ें- ओडिश में आज से सजेगा बालीयात्रा का महाकुंभ, पहली बार राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।