विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Droupadi Murmu in Odisha: दो दिवसीय दौरे पर गृहराज्य पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 10 Nov 2022 11:42 AM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2022 12:35 PM (IST)

Droupadi Murmu Odisha Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा गयी हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद ये उनका ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंची

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Droupadi Murmu Odisha Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंची हैं। वायुसेना के विशेष विमान से भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) एवं राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल (Ganeshi Lal) ने स्वागत किया।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट (Bhubaneswar Airport) पर राष्ट्रपति को गार्ड आफ आनर दिया गया। भुवनेश्वर एवं पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भुवनेश्वर में डीसीपी प्रतीक सिंह (DCP Prateek singh) के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौंबद की गई है।

राष्ट्रपति के स्‍वागत की खास तैयारियां

भुवनेश्वर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति एक विशेष हेलीकाप्टर के जरिए पुरी रवाना हो गई हैं। वहीं, पुरी तालबणिया हेलीपैड में राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर लैंड करने के बाद यहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया। पुरी तालबणिया हेलीपैड पर राष्ट्रपति के स्वागत करने की भव्य व्यवस्था की गई थी। पारंपरिक नृत्य-गीत के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया गया है।

जगन्नाथ धाम पुरी तक हर जगह उत्साह का माहौल

वहीं, राष्ट्रपति के पहले दौरे के चलते राजधानी भुवनेश्वर में दोपहर एक बजे से सभी शिक्षा संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। राजधानी भुवनेश्वर से लेकर जगन्नाथ धाम पुरी तक हर जगह उत्साह का माहौल देखने को मिला है। भुवनेश्वर यूनिट दो गर्ल्स हाईस्कूल में भी उत्साह का माहौल देखा गया है, जहां से राष्ट्रपति ने पढ़ाई की थी।

केवल राजधानी भुवनेश्वर ही नहीं, बल्कि उनके रायरंगपुर में भी उत्साह का माहौल देखा गया है। द्रौपदी मुर्मु ने जिस अरविन्द स्कूल में शिक्षिका थी, वहां भी उत्साह का माहौल देखा गया है। यहां लोगों ने श्री मां के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए की उम्मीद जतायी है।

वायुसेना के विशेष हेलीकाप्टर से पुरी पहुंची राष्ट्रपति

वायु सेना के विशेष हेलीकाप्टर के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जगन्नाथ पुरी के तालबणिया में बनाए गए हेलीपैड पहुंची, जहां पर प्रदेश के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, केन्द्र शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्य सूचना प्रसारण मंत्री प्रदीप अमात, पुरी जिलाधीश, एसपी प्रमुख ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

महाप्रभु का दर्शन कर आशीर्वाद लिया

हेलीपैड से राष्ट्रपति का काफिला सीधे पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचा। जगन्नाथ मंदिर के पास पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव, श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक वीर विक्रम यादव, संचालन कमेटी के पदाधिकारी तथा राष्ट्रपति के पंडा प्रमुख ने स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रपति ने बाइस सीढ़ी चढ़कर मंदिर के अन्दर प्रवेश किया और महाप्रभु का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सख्त व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें -

Agniveer Recruitment 2022: भोपाल में अग्निवीर भर्ती दौड़ के दौरान बेहोश हुए सगे भाई, इलाज के दौरान मौत

 YouTube पर वीडियो देख पी लिया लौकी का जूस, उल्‍टी-दस्‍त से युवक की मौत