विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नम आंखों से किए महाप्रभु के दर्शन, 30 मिनट तक मंदिर में रुकी

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 10 Nov 2022 02:54 PM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2022 06:18 PM (IST)

Draupadi Murmu Odisha Visit जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का दर्शन करने गई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की आंखें नम हो गई। ...और पढ़ें

Draupadi Murmu Odisha Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुरी जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का दर्शन कर लौट गई हैं।
Draupadi Murmu Odisha Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुरी जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का दर्शन कर लौट गई हैं।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Draupadi Murmu Odisha Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुरी जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का दर्शन कर लौट गई हैं। राष्ट्रपति करीबन 30 मिनट तक मंदिर में रही। उनके कौलिक पांडा के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भगवान को तुलसी माल दिया और दीप प्रज्ज्वलित किया। महाबाहु के दर्शन के समय राष्ट्रपति की आंखें नम हो गई थी।

इसके बाद वह मां विमला और महालक्ष्मी जी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। एक सामान्य भक्त की तरह उन्होंने भगवान का दर्शन किया है। सेवकों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि वह नियमित पुरी आकर भगवान के दर्शन करती रहेंगी। बड़दांड में भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भाव विह्वल हो गई थी। पुरी बड़दांड में पैदल चलकर श्रीमंदिर पहुंची।

बड़दांड में स्कूली छात्रों के साथ गुजारा कुछ पल

तालबणिया हेलीपैड से राष्ट्रपति का काफिला जैसे ही बड़दांड में पहुंचा वह अपने वाहन से उतर गई और बड़दांड में रास्ते के किनारे खड़े स्कूली बच्चों के साथ कुछ पल गुजारा, उनके साथ चर्चा की।

राष्ट्रपति ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एक इतिहास रच दिया है। वह मेडिकल चौक से पैदल चलकर मंदिर पहुंची। अरुण स्तंभ को छूकर आशीर्वाद लिया। फिर पैर धोने के स्थान पर गई और पैर धोकर दर्शन के लिए गए। जैसे-जैसे वह बाईस सीढ़ी चढ़ती थी, हर सीढ़ी को हाथों से छू कर सिर पर लगाती थी।

सिंहद्वार के सामने दंडवत प्रणाम

सिंहद्वार के सामने दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति के इस तरह के दृश्य को देखकर हर ओडिआ लोग गर्वित हो रहे थे। उनके साथ राज्यपाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संवित पात्र और राष्ट्रपति की बेटी भी थीं। सिंहद्वार के पास गजपति महाराज दिब्यसिंह देव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुण स्तंभ को छूकर मंदिर में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें -

प्रोटोकल तोड़ बुलेट प्रूफ गाड़ी से उतरीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बड़दांड की मिट्टी को सिरमाथे लगाया

Dacoit Gudda Gurjar: 21 साल से ग्वालियर-चंबल में डकैत गुड्डा का था आतंक, पुलिस ने 40 मिनट में किया खात्‍मा