विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi ने ओडिशा में सुभद्रा योजना का किया शुभारंभ, स्कीम के तहत महिलाओं को मिलेंगे 10,000 रुपये

Published: Tue, 17 Sep 2024 09:41 PM (IST)

Subhadra Yojana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ओडिशा दौरे में कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने 3800 करोड़ रुपये की लागत ...और पढ़ें

देश की आजादी में गणेश उत्सव की रही है अहम भूमिका: पीएम मोदी। (फाइल फोटो)
देश की आजादी में गणेश उत्सव की रही है अहम भूमिका: पीएम मोदी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. समाज में जहर घोलने की मानसिकता पूरे समाज एवं देश के लिए खतरनाक: प्रधानमंत्री
  2. कहा- जात-पात के नाम पर तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोग, आज गणेश पूजा से भी हो रही परेशानी

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशावासियों को कई बड़े उपहार दिए। भुवनेश्वर में रैली को संबोधित कर हुए पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई। वहीं, कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों की जाति जनगणना पर की जा रही राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा की।

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद मुक्ति दिवस की याद दिलाते हुए गणेश उत्सव के महत्व पर भी रोशनी डाली। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में गणेश उत्सव ने बड़ी भूमिका निभाई थी। अंग्रेज जब भारत के लोगों को जातियों में बांटकर राज करने में लगे थे, तब लोकमान्य तिलक ने भारत की आत्मा को जगाया और ऊंच-नीच, जाति-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर भारत को एकजुट किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों को उस समय भी गणेश उत्सव खटक रहा था और कांग्रेस एवं उसके सहयोगियों को आज भी गणेश उत्सव खटक रहा है। समाज को जात-पात के नाम पर तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को आज गणेश पूजा से परेशानी हो रही है।

25 लाख महिलाओं को मिला सुभद्रा योजना का तोहफा

इस दौरान पीएम मोदी ने ओडिशा सरकार की शुभद्रा योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं को हर साल दस हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री के शुभारंभ करने के बाद योजना की पहली किस्त 25 लाख महिलाओं को 5000 रुपये की पहली किस्त प्रदान की गई।

बता दें कि भाजपा के घोषणा पत्र 'ओडिशा के लिए मोदी की गारंटी' यह एक प्रमुख वादा था। इस योजना के तहत 21 से 60 साल की एक करोड़ महिलाओं को पांच साल में पचास हजार रुपये की सहायता प्रदान किया जाएगा। इस योजना पर सरकार 55000 करोड़ रुपये करेगी।

ओडिशावासियों को दिए ये बड़े तोहफे

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान ओडिशा के लिए 3800 करोड़ रुपये की लागत की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।

इसके अलावा, उन्होंने लगभग 14 राज्यों में पीएम आवास योजना- ग्रामीण के लगभग 10 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। 

कार्यक्रम में देश भर से पीएम आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) के 26 लाख लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया था। पीएम मोदी ने इन लाभार्थियों को उनके घर की चाबियां सौंपी।

इस दौरान, प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना- ग्रामीण के लिए अतिरिक्त घरों के सर्वेक्षण के लिए ऐप भी लॉन्च किया। 

ये नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्र मंत्री जुएल ओराम, केन्द्र मंत्री अन्नपूर्णा देवी, ओडिशा सरकार के उप-मुख्यमंत्री कनक बर्धन सिंहदेव, उप मुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा प्रमुख ने अपने अपने विचार रखे और सभी ने प्रधानमंत्री को जन्म दिन की अपनी शुभकामना दी।

यह भी पढ़ें: PM Modi के जन्मदिन पर 149 परिवारों को विशेष उपहार, नए घर की सौंपी गई चाबी; अन्य को जल्द आवास देने के निर्देश

PM Modi Jharkhand Visit: 'कोल्हान टाइगर' चंपई सोरेन के गढ़ में गरजे PM Modi, चुनाव के लिए सेट कर गए भाजपा का एजेंडा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।