विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के बाद अब ओडिशा में शर्मनाक घटना: सड़क पर टूरिस्ट कपल से बदसलूकी, हिरासत में 2 आरोपी

By Agency Edited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 22 Sep 2026 05:02 PM (IST)

ओडिशा के ढेंकनाल में कपिलास शिव मंदिर जा रहे एक पर्यटक जोड़े के साथ रास्ते में उत्पीड़न और मारपीट हुई, ...और पढ़ें

ओडिशा के कपिलास मंदिर जा रहे पर्यटक जोड़े से बदसलूकी, दो आरोपी हिरासत में (स्क्रीनग्रैब)

ओडिशा के कपिलास मंदिर जा रहे पर्यटक जोड़े से बदसलूकी, दो आरोपी हिरासत में (स्क्रीनग्रैब)

HighLights

  1. ढेंकनाल में कपिलास मंदिर जा रहे जोड़े से बदसलूकी।

  2. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया।

  3. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

पीटीआई, भुवनेश्वर। ओडिशा के ढेंकनाल जिले में स्थित प्रसिद्ध कपिलास शिव मंदिर जा रहे एक युवा पर्यटक जोड़े के साथ रास्ते में उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मंगलवार को दो लोगों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना हरी-भरी कपिलास पहाड़ियों की ओर जाने वाले एक सुनसान और एकांत रास्ते पर हुई। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बाइक सवार इस जोड़े का रास्ता रोका।

आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि महिला इस दौरान लगातार मदद के लिए चीखती-पुकारती रही।

पुलिस ने दर्ज की FIR

ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव सोनकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो के आधार पर गोंदिया पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

2 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच के आधार पर दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जमुई से भी सामने आया ऐसा ही मामला

गौरतलब है कि बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ हुए खौफनाक हमले के कुछ ही दिनों बाद उत्पीड़न का यह मामला सामने आया है। जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि यह वारदात 19 सितंबर की शाम को अंजाम दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक महिला पुलिस अधिकारी की अगुवाई में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। फिलहाल, एसआईटी की टीम इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की शिनाख्त करने और उन्हें सलाखों के पीछे धकेलने के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'नदी किनारे झाड़ी में छिपे जमुई छेड़छाड़ कांड के आरोपी; पुलिस को देख की फायरिंग', SP ने बताई एनकाउंटर की स्टोरी

यह भी पढ़ें- जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर