ओडिशा में सुबह- सुबह बड़ा सड़क हादसा, कोलकाता से पुरी जा रही टूरिस्ट बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 यात्री घायल
जाजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक पर्यटक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो ...और पढ़ें
HighLights
जाजपुर में पर्यटक बस और ट्रक की भीषण टक्कर।
हादसे में कुल नौ यात्री घायल, दो गंभीर रूप से।
घायलों को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बड़चणा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर स्थित बड़चणा पुल के ऊपर शुक्रवार तड़के पर्यटक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सात अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
गंभीर रूप से घायल दोनों यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'पद्मा' नामक पर्यटक बस कोलकाता से यात्रियों को लेकर पुरी जा रही थी। शुक्रवार तड़के जब बस बड़चणा पुल से गुजर रही थी, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में कुल नौ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें- ओडिशा के 16 जिलों में खुलीं 500 रोबोटिक्स लैब, 5 साल में 1.5 लाख छात्रों को तकनीकी शिक्षा देने का टारगेट