ट्रेन ने घसीटा, कोबरा ने डसा; ओडिशा में रील बनाते समय 2 की मौत
ओडिशा में रील बनाने के खतरनाक क्रेज ने दो युवाओं की जान ले ली। बौद में एक 13 वर्षीय लड़के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बौद में ट्रेन से टकराकर 13 वर्षीय लड़के की मौत।
पुरी में कोबरा के काटने से 28 वर्षीय युवक की जान गई।
सोशल मीडिया पर रील बनाने का खतरनाक जुनून।
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। युवाओं का बीच रील बनाने का क्रेज खतरनाक होता जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों की जानें भी जा रही हैं। हाल ही में ओडिशा में ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जहां रील बनाते समय 2 युवाओं की मौत हो गई।
पहला मामला, बौद का है, जहां शुक्रवार को 13 साल का एक ट्रेन के नीचे ट्रैक पर लेटकर रील बना रहा था, इसी दौरान ट्रेन से घसीटे जाने से उसकी मौत हो गई। उसे पहले भी चेतावनी दी गई थी।
लड़के ने ये कदम सोशल मीडिया पर ट्रेन-ट्रैक रीलों को रिकॉर्ड करने के खतरनाक ट्रेंड को देखकर किया। वह भी बाकी क्रिएटर की तरह वायरल होना चाहता था, जो कि उसकी जान का दुश्मन बना।
कोबरा के डसने से मौत
वहीं दूसरी घटना पुरी की है, जहां 28 साल के युवक की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। वह शुक्रवार को अपने आवास पर रील बनाने के लिए जहरीले सांप के साथ मस्ती कर रहा था।
इसी दौरान कोबरा ने उसे डस लिया। युवक लोगों को सांप बचाने का काम करता था, लेकिन रीलबाजी के चक्कर में खुद की जान गवां बैठा।
सोशल मीडिया पर अधिक व्यूज और लाइक्स के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस वजह से ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- क्योंझर में नदी में नहाने गए बच्चों पर टूटा कहर: गहरे पानी में समाए दो सगे भाई, एक की हालत गंभीर
