ओडशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार
मयूरभंज जिले में भंजपुर पुलिस ने डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा जब्त कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

कार से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद
HighLights
मयूरभंज में डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा जब्त।
भंजपुर पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा।
तस्करी में प्रयुक्त कार और नकदी भी बरामद।
जागरण संवाददाता, बारीपदा। मयूरभंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच अवैध गांजा तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में बारीपदा की भंजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने लक्ष्मीपोसी पुलिस चौकी के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के पास सुवर्णरेखा नहर मार्ग पर पीछा करते हुए गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को पकड़ा और तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, नकद रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक महंगी कार जब्त की गई है।
घटनास्थल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, भंजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपोसी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास से एक कार में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की एक संदिग्ध कार (WB 89D 0632) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के अंदर से डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने तत्काल कार में सवार तीन गांजा तस्करों को हिरासत में ले लिया। मौके से गांजा, लाखों रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है।
- श्रीकांत बाग (36 वर्ष) – पश्चिम बंगाल राज्य के उलूबेरिया थाना क्षेत्र के निवासी।
- जगन महालिक (32 वर्ष) – मयूरभंज जिले के बैशिंगा थाना अंतर्गत सरिशकठा गांव की निवासी।
- राजेश कुमार परिड़ा (39 वर्ष) – भंजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारीपदा शहर के वार्ड नंबर 3 स्थित वालीगंज इलाके के निवासी।पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कटक स्टेशन पहुंचते ही RPF ने किया दिल जीतने वाला काम