विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा के भद्रक में मोबाइल ट्रैक कर रहे पुलिसकर्मियों को ट्रक ने कुचला एक की मौत

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

ओडिशा के भद्रक जिले में मोबाइल चोरी ट्रैक कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ...और पढ़ें

पुलिसकर्मियों को ट्रक ने कुचला (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पुलिसकर्मियों को ट्रक ने कुचला (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. भद्रक में मोबाइल ट्रैक कर रहे पुलिसकर्मियों का भीषण हादसा।

  2. तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, एक पुलिसकर्मी की मौके पर मौत।

  3. दो घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज हेतु कटक रेफर।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के भद्रक जिले के बासुदेवपुर इलाके में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। मोबाइल चोरी के मामले की जांच और मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करने के लिए पुरी से भद्रक पहुंचे तीन पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।

मृतक की पहचान दिव्य रंजन साहू (32) और हिमांशु राय (35) के रूप में हुई है। वहीं, घायल पुलिसकर्मी प्रशांत जेना (38) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बेहतर इलाज के लिए कटक रेफर कर दिया गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुरी पुलिस के तीनों कर्मचारी मोबाइल चोरी के एक मामले में मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करते हुए भद्रक जिले के नायकाणीढीही थाना क्षेत्र के बीरस चौक पहुंचे थे। गुरुवार देर रात वे अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दिव्य रंजन साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटक रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में सुबह- सुबह बड़ा सड़क हादसा, कोलकाता से पुरी जा रही टूरिस्ट बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 यात्री घायल


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।