ओडिशा पुलिस में बंपर भर्ती: आपातकालीन सेवाओं के लिए 4,195 नए पद सृजित
ओडिशा पुलिस मुख्यालय ने आपातकालीन सेवा प्रणाली के तीसरे चरण के लिए कुल 4,195 नए पदों का सृजन किया है। इन पदों को राज्य के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में आवंटित किया गया है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

आपातकालीन सेवा प्रणाली के तीसरे चरण हेतु निर्णय।
HighLights
ओडिशा पुलिस में 4,195 नए पदों का सृजन।
विभिन्न जिलों में पदों का आवंटन, रोजगार के अवसर।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पुलिस नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में आपातकालीन सेवा प्रणाली के तीसरे चरण को लागू करने के लिए ओडिशा पुलिस मुख्यालय की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है।
गृह विभाग के निर्देश के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 4,195 पद सृजित किए गए हैं। इन पदों का राज्य के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में आवंटन किया गया है। डीजीपी की मंजूरी के बाद इस संबंध में सरकारी आदेश जारी किया गया है।
किस पद पर कितनी रिक्तियां
- कांस्टेबल – 2,699
- सहायक सब-इंस्पेक्टर – 972
- हवलदार मेजर – 377
- सब-इंस्पेक्टर – 108
- सब-इंस्पेक्टर (आर्म्ड) – 36
- असिस्टेंट कमांडेंट – 1
- अतिरिक्त एसपी/डिप्टी कमांडेंट – 2
- कुल पद – 4,195
जिलों में इस तरह हुआ पदों का आवंटन
कोरापुट में 212 और केंदुझर में 202 पद आवंटित किए गए हैं। अनुगुल, गंजाम और संबलपुर को 192-192, जबकि बालेश्वर और राउरकेला को 183-183 पद मिले हैं। जाजपुर और पुरी में 172-172 तथा बलांगीर में 163 पद आवंटित किए गए हैं।
कटक ग्रामीण को 153, कालाहांडी, कंधमाल और रायगढ़ा को 142-142, रायरंगपुर को 138, बरगढ़ को 123 तथा मयूरभंज को 113 पद दिए गए हैं। भद्रक, ढेंकानाल और नवरंगपुर में 103-103 पद, जबकि केंद्रापड़ा, मालकानगिरी, नयागढ़ और सुंदरगढ़ में 92-92 पद आवंटित किए गए हैं। बरहमपुर और झारसुगुड़ा को 83-83 तथा गजपति को 74 पद मिले हैं।
वहीं जगतसिंहपुर, खुर्दा, नुआपड़ा और सोनपुर में 73-73 पद, कटक यूपीडी में 64, बौद्ध में 54 और देवगढ़ में 34 पद आवंटित किए गए हैं। भुवनेश्वर यूपीडी को 12 तथा एसपी मुख्यालय को छह पद मिले हैं।
नए पदों के सृजन और आवंटन से राज्य में आपातकालीन पुलिस सेवा को और तेज, मजबूत तथा प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे पुलिस विभाग में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।