Odisha Board Exam Date: मैट्रिक परीक्षा की तारीखों का एलान! 12 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम
माध्यमिक शिक्षा परिषद (बीएसई), ओडिशा ने मैट्रिक परीक्षा 2024 की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू ...और पढ़ें

मैट्रिक परीक्षा की तारीखों का एलान (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
मैट्रिक परीक्षा की समय-सारिणी माध्यमिक शिक्षा परिषद (बीएसई) ओडिशा ने जारी की।
परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में होंगी।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मैट्रिक परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (बीएसई), ओडिशा की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार, आगामी 12 मार्च से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी, जो 27 मार्च तक चलेगी।
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12 मार्च को मातृभाषा की परीक्षा होगी। इसके बाद 15 मार्च को विज्ञान, 17 मार्च को गणित और 19 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 24 मार्च को अंग्रेजी, 25 मार्च को हिंदी तथा 27 मार्च को संस्कृत, फारसी और व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा होगी।
एक ही पाली में सभी परीक्षाएं
बोर्ड के अनुसार, सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक आयोजित होंगी। हालांकि, गणित की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही आयोजित होगी।