ओडिशा में बदले पेंशन नियम: आवेदन मंजूर होते ही अगले महीने आएगा पैसा, 5 लाख लोगों को CM माझी का तोहफा
ओडिशा में अब मधु बाबू पेंशन योजना के लाभार्थियों को आवेदन स्वीकृत होते ही अगले महीने से पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

ओडिशा में बदले पेंशन नियम: आवेदन मंजूर होते ही अगले महीने आएगा पैसा, 5 लाख लोगों को CM माझी का तोहफा
HighLights
आवेदन स्वीकृत होते ही अगले महीने से पेंशन।
मुख्यमंत्री मोहन माझी ने बड़े बदलाव की घोषणा की।
पांच लाख से अधिक नए पात्र लोग जुड़ेंगे।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में अब पात्र लोगों को मधु बाबू पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए वर्षों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पेंशन के लिए आवेदन स्वीकृत होते ही अगले महीने से लाभार्थियों को पेंशन मिलने लगेगी।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने पेंशन वितरण व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इसके तहत लंबे समय से पेंशन का इंतजार कर रहे पांच लाख से अधिक नए पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बालेश्वर में योजना के विस्तारित स्वरूप के शुभारंभ से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि पिछले बजट में राज्य के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मधु बाबू पेंशन योजना के दायरे में लाने की घोषणा की गई थी। सरकार अब इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, पेंशन के लिए आवेदन करने के बाद लाभार्थियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। इस परेशानी को दूर करने के लिए पूरी व्यवस्था में प्रशासनिक सुधार किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत आवेदन स्वीकृत होने के अगले महीने से ही संबंधित व्यक्ति को पेंशन का भुगतान शुरू हो जाएगा।
माझी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। नई व्यवस्था का उद्देश्य पेंशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और सुलभ बनाना है, ताकि पात्र बुजुर्गों और समाज के कमजोर वर्गों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बालेश्वर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लंबे समय से पेंशन का इंतजार कर रहे पांच लाख से अधिक पात्र लोगों को योजना में शामिल किया जाएगा। साथ ही अक्टूबर महीने से उन्हें पेंशन का भुगतान शुरू कर नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।