ट्रक संघ के ₹80 करोड़ गबन मामले में ओडिशा के पूर्व राज्यसभा सांसद के घर EOW की रेड, 25 अफसरों की दस्तक
आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की एक टीम ₹80 करोड़ के कथित ट्रक मालिक संघ गबन मामले की जांच के लिए ...और पढ़ें

पूर्व राज्यसभा सांसद के आवास के बाहर खड़ी आर्थिक अपराध शाखा की टीम
HighLights
EOW टीम ने पूर्व सांसद एन. भास्कर राव के घर छापा मारा।
यह जांच ₹80 करोड़ के ट्रक संघ गबन मामले से संबंधित है।
रायगड़ा में टीम सहायकों से पूछताछ कर रही है।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ट्रक मालिक संघ के 80 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले की जांच के सिलसिले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक बड़ी टीम रायगड़ा पहुंची है। टीम पिछले दो दिनों से रायगड़ा में रहकर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रही है।
जांच टीम शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सांसद एन. भास्कर राव के रायगड़ा स्थित आवास पर पहुंची और उनके कुछ सहायकों से पूछताछ कर रही है।
80 करोड़ रुपये के गबन का आरोप
जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष रहे वाई. वेंकटेश्वर राव (अब दिवंगत) ने एन. भास्कर राव और अन्य लोगों के खिलाफ संघ के 80 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया था।
इस संबंध में रायगड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रायगड़ा पुलिस ने मामले की जांच अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) को सौंप दी थी।
25 सदस्यीय टीम कर रही जांच
बताया जा रहा है कि अपराध शाखा की करीब 25 सदस्यीय टीम इस मामले की जांच कर रही है। पूर्व सांसद एन. भास्कर राव फिलहाल रायगड़ा में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में जांच टीम उनके आवास पर रहकर वहां मौजूद कुछ सहायकों से पूछताछ कर रही है।
हालांकि, मामले की जांच को लेकर ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में इस साल 8 जगह पर होगा ईको रिट्रीट, भितरकनिका और पुटसिल सूची से हुए बाहर