ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, CM मोहन चरण माझी ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता; जुलाई से मिलेगा एरियर
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% वृद्धि को मंजूरी दी है।

मोहन चरण माझी (फाइल फोटो)
HighLights
मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ाया।
साढ़े आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ।
नवंबर वेतन के साथ जुलाई से बकाया एरियर भी मिलेगा।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। इस वृद्धि के बाद सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है।
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। कर्मचारियों को इसका लाभ नवंबर महीने के वेतन के साथ मिलेगा। साथ ही जुलाई से अब तक का बकाया एरियर भी दिया जाएगा।
साढ़े आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ
सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब साढ़े आठ लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। महंगाई और जीवनयापन की बढ़ती लागत के बीच डीए में हुई इस वृद्धि से कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। बढ़े हुए भत्ते और बकाया राशि मिलने की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इससे पहले इसी साल जुलाई में भी राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की वृद्धि की थी।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में 2029 का 'सेमीफाइनल': BJP का दो-तिहाई सीटों का दावा, BJD बोली- मुंगेरीलाल के हसीन सपने