देश के प्रभावशाली भारतीय में 10वें स्थान पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
फेम इंडिया पत्रिका एवं एशिया पोस्ट की तरफ से किए गए सर्वे के अनुुुुसार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश के 50 प्रभावशाली भारतीय में से 10वें स्थान पर हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश के 50 प्रभावशाली भारतीय में से 10वें स्थान पर हैं। फेम इंडिया पत्रिका एवं एशिया पोस्ट की तरफ से किए गए सर्वे रिपोर्ट में यह बात कही गई है। सूची में 11वें स्थान पर एक अन्य ओडिशा निवासी शामिल हैं। वह हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सलाहकार पी.के.मिश्र। इस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नंबर स्थान पर हैं जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जबकि तीसरे नंबर गृहमंत्री अमित शाह हैं।
ओडिशा के अप्रतिद्वंदी नेता के तौर पर नवीन पटनायक ने लगातार पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर संभाल चुके हैं। लगातार दो दशक से अधिक समय से वह ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं और राज्य की राजनीति में उनका प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। उनके नेतृत्व में ओडिशा आज कई क्षेत्र में आगे निकल रहा है। ओडिशा आज देश के औद्योगिक राज्य में तब्दील हो गया है।
Coronavirus: ओडिशा में पहली बार डॉक्टर को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती
आज देश का एक समृद्ध राज्य बनने के साथ ओडिशा आपदा संचालन के क्षेत्र में पूरे देश के लिए आदर्श राज्य की मान्यता हासिल कर चुका है। इससे पहले भी किए गए कुछ सर्वे में भी नवीन पटनायक को देश के शक्तिशाली नेताओं की सूची में रखा जा चुका है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई गठबंधन सहयोगियों की बैठक
Coronavirus Lockdown : राउरकेला में भीड़ ने किया पथराव, 12 पुलिसकर्मी व एक पत्रकार घायल