विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा विधानसभा में नहीं थम रहा हंगामा, लगातार तीसरे दिन भी नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:53 AM (IST)

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र लगातार तीसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी सदस्यों के विरोध और नारेबाजी के कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ।

ओडिशा विधानसभा में नहीं थम रहा हंगामा (फाइल फोटो)

ओडिशा विधानसभा में नहीं थम रहा हंगामा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ओडिशा विधानसभा में लगातार तीसरे दिन हंगामा जारी रहा।

  2. विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण कार्यवाही स्थगित हुई।

  3. कोटिया मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में विरोध प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को भी सदन में गतिरोध जारी रहा। विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। अध्यक्ष की घोषणा के बाद सदन की कार्यवाही अस्थायी रूप से रोक दी गई।

बुधवार से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था। पहले दिन कुछ समय तक सदन की कार्यवाही चलने के बाद विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के कारण अध्यक्ष ने सदन को स्थगित कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई। 

कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों का हंगामा

कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोटिया मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायक सदन के बीचोंबीच पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इसके चलते अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित कर दी।

इसके बाद दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इस कारण अध्यक्ष ने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक सदन को स्थगित कर दिया था।

विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा और नारेबाजी

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सदन में फिर गतिरोध पैदा हो गया। स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की। लगातार तीसरे दिन सदन की कार्यवाही बाधित होने से विधानसभा का कामकाज प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा विधानसभा में दूसरे दिन भी भारी हंगामा, कोटिया विवाद और चक्रवात 'अर्णव' पर विपक्ष का शोर; कार्यवाही स्थगित


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।