ओडिशा में युवक ने SCB मेडिकल कॉलेज में टंकी से लगाई छलांग: सिर और सीने में गंभीर चोटें, हालत नाजुक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में एक युवक ने पानी की टंकी से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप ...और पढ़ें
HighLights
युवक ने कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज की टंकी से छलांग लगाई।
राजेश परिड़ा को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं।
मानसिक बीमारी से पीड़ित युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
जागरण संवाददाता, कटक। कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया और काफी देर तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद वहां से छलांग लगा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक काफी समय तक टंकी के ऊपर बैठा रहा। उसे नीचे उतारने के प्रयास किए गए, लेकिन अंततः उसने टंकी से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती कराया गया।
सिर और सीने में गंभीर चोटें आई
घायल युवक की पहचान जाजपुर टाउन क्षेत्र निवासी राजेश परिड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसका उपचार भी चल रहा था।
छलांग लगाने के कारण राजेश के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उसे सीटी स्कैन के लिए भेजा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में अभी सर्दी की 'नो-एंट्री', अक्टूबर में भादो जैसी उमस और तीखी धूप से बेहाल हुए लोग; टूटे रिकॉर्ड
