पाहाल में खुला काजारिया सेरामिक्स का नया शोरूम
भुवनेश्वर-कटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाहाल में काजारिया सेरामिक्स के नए फ्रेचाइजी शोरूम काजारिया आंबिएंस का उदघाटन सोमवार शाम किया गया।
जासं, भुवनेश्वर : भुवनेश्वर-कटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाहाल में काजारिया सेरामिक्स के नए फ्रेंचाइजी शोरूम काजारिया आंबिएंस का उद्घाटन सोमवार शाम को किया गया। काजारिया सेरामिक्स लिमिटेड के महाप्रबंधक (पूर्व) दीपांकर भट्टाचार्य ने इस शोरूम का उद्घाटन किया। इस शोरूम में देश विदेश के प्रतिष्ठित ब्रांड काजारिया एवं सेरा के एक्सक्लूसिव तथा नए डिजाइन के उत्पाद को उपलब्ध किया गया है। इस अवसर पर भट्टाचार्य ने कहा कि नए तौर पर फ्रेंचाइजी लेने वाली संतोष ट्रेडिग को सोरामिक्स टाइल्स उद्योग का जाना पहचाना नाम है। ऐसे में ब्रांड के गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद एवं निश्चित रूप से लोगों को पसंद आएगा। संतोष ट्रेडिग कंपनी के प्रतिष्ठाता मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस शोरूम में गुणवत्ता पूर्ण एवं 50 से 60 नई डिजाइन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। शोरूम में सेरामिक्स वाल, फ्लोर पालिस टाइल, ग्लेज टाइल, सानिटारियवेयर, बाथ फिटिग्स आदि उपलब्ध किया गया है।