Move to Jagran APP

JP Nadda Odisha Visit: जेपी नड्डा बोले, ओडिशा को करना होगा BJD मुक्त

JP Nadda Odisha Visit भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने कहा कि ओडिशा में भी डबल इंजन वाली सरकार होनी चाहिए। ऊपर कमल और नीचे भी कमल ही होना चाहिए। ओडिशा को बीजू जनता दल मुक्त करना होगा।

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar MishraPublished: Fri, 30 Sep 2022 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 06:58 PM (IST)
JP Nadda Odisha Visit: जेपी नड्डा बोले, ओडिशा को करना होगा BJD मुक्त
जेपी नड्डा बोले, ओडिशा को करना होगा BJD मुक्त। फोटो जागरण

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। JP Nadda Odisha Visit: ओडिशा में भी डबल इंजन वाली सरकार होनी चाहिए। ऊपर कमल और नीचे भी कमल ही होना चाहिए। ऊपर मोदी हैं तो नीचे भी भारतीय जनता पार्टी ही होनी चाहिए। ओडिशा को बीजू जनता दल (BJD) मुक्त करना होगा। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कही।

loksabha election banner

कहा-यहां डुप्लीकेट नेता हैं

जगत प्रसाद नड्डा ने अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को जगन्नाथ महाप्रभु को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के रत्न भंडार की चाभी गायब हो गई है। डुप्लीकेट चाभी लाई गई। उसी तरह से यहां डुप्लीकेट नेता हैं। विकसित ओडिशा देखने के लिए ओडिशा को BJD मुक्त करना होगा। मनरेगा नाम से होने वाली फर्जी बिल के खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है। हमें इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ना ही होगा। यहां मंत्री पर हत्या के आरोप लगते रहे हैं। यहां सरकार में बैठे लगो रक्षक नहीं भक्षक हैं। प्रदेश के विकास के लिए आपको इनसे छुटकारा पाना ही होगा। ओडिशा में कमल खिलना ही होगा। इसके साथ ही उन्होंने अगले 25 साल में देश का विकास करने के लिए भाजपा मोर्चा का आह्वान किया।

बीजद ने कहा, हम सेवा की भाषा बोलते हैं

इस बीच, बीजू जनता दल (बीजद) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के बास दिल्ली में रहते हैं। हमारा दिल्ली में कोई बास नहीं है। दिल्ली में प्रधान सेवक बैठे हैं। हालांकि भगवान श्रीजगन्नाथ सभी भारतीयों के मालिक हैं। हम बास की भाषा नहीं बोलते, हम सेवा की भाषा बोलते हैं। 

बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए तेजेश्वर परिड़ा

ओडिशा में बीजद से इस्तीफा देने वाले खादी व ग्रामीण उद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष तेजेश्वर परिड़ा शाम को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर महांती, राज्य की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने औपचारिक रूप से बीजद नेता को राज्य कार्यालय में भाजपा में शामिल कराया। इससे पहले शुक्रवार सुबह उन्होंने बीजद से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि वह बीजद से इस्तीफा दे दिए हैं और इस संदर्भ में बीजद सुप्रीमो को ईमेल कर दिया है। शाम को वह भाजपा में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ेंः जेपी नड्डा ने किए पुरी जगन्‍नाथ मंदिर के दर्शन, महाप्रभु का लिया आशीर्वाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.