Move to Jagran APP

JP Nadda Odisha visit: जेपी नड्डा ने किए पुरी जगन्‍नाथ मंदिर के दर्शन, महाप्रभु का लिया आशीर्वाद

JP Nadda Odisha visit ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर वीरवार को ओडिशा आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आज पुरी जगन्नाथ मंदिर (Puri Jagannath Temple) पहुंच महाप्रभु के दर्शन किए।नड्डा के दौरे के लिए पुरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

By JagranEdited By: Babita KashyapPublished: Fri, 30 Sep 2022 12:06 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 12:09 PM (IST)
JP Nadda Odisha visit: जेपी नड्डा ने किए पुरी जगन्‍नाथ मंदिर के दर्शन, महाप्रभु का लिया आशीर्वाद
ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन किए।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। JP Nadda Odisha visit: ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आज पुरी जगन्नाथ मंदिर (Puri Jagannath Temple) पहुंचकर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन किए। जेपी नड्डा का आज सुबह मंदिर के सामने पहुंचने पर मंदिर कार्यालय ने स्वागत किया। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मंदिर के अन्दर ले जाया गया।

loksabha election banner

नड्डा के दौरे के लिए पुरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सिंहद्वार के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmender Pradhan), वरिष्ठ भाजपा नेता संबित पात्र (Sambit Patra), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर महांती (Sameer Mohanty) और ब्रह्मगिरी विधायक प्रमुख भी भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन किए।

दिवंगत नेता नेता विष्णु सेठी के परिवार से मिले 

भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन करने के बाद जेपी नड्डा पुरी तालबणिया हेलीपैड से भद्रक जिले के लिए तिहिड़ी के लिए रवाना हुए। यहां पर भाजपा के दिवंगत नेता नेता विष्णु सेठी (Vishnu Sethi) के परिवार से मुलाकात परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इसके बाद कटक ओलटपुर निरतार का दौरा किए।

100 बेड वाले पुनर्वास भवन का उद्घाटन

जेपी नड्डा ने यहां 100 बेड वाले पुनर्वास भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही मेडिकल गार्डन का शुभ उद्घाटन किया है। इसके बाद 11:45 बजे, जेपी नड्डा जनता मैदान, भुवनेश्वर में आयोजित संयुक्त मोर्चा की रैली में शामिल होंगे। बाद में पार्टी की कोर टीम के साथ नड्डा पर चर्चा करने की योजना है।

यह भी पढ़ें-

MP Free Laptop Yojna: शिवराज सरकार होनहार विद्यार्थियों को देगी फ्री लैपटाप, छात्रों के खाते में आएंगे 25,000 रुपए

Navratri 2022: जबलपुर सेंट्रल जेल के 800 कैदियों ने रखा उपवास, खुद तैयार की दुर्गा मां की प्रतिमा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.