पुरी में भगवान जगन्नाथ को वापस मिली 52.22 एकड़ जमीन, 49 साल बाद सुलझा पुराना विवाद
ओडिशा सरकार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ की 52.22 एकड़ जमीन वापस उनके नाम दर्ज कर दी है। यह जमीन 1977 में एक व्यक्ति के नाम दर्ज हो गई थी, जिसका निपटारा न्यायिक हस्तक्षेप के बाद हुआ।
-1795886955313_m.webp)
जगन्नाथ मंदिर। फाइल फोटो
HighLights
भगवान जगन्नाथ को वापस मिली 52.22 एकड़ जमीन।
पुरी में 49 साल पुराना जमीन विवाद सुलझा।
न्यायिक हस्तक्षेप से स्वामित्व श्री जगन्नाथ मंदिर को मिला।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने पुरी जिले में भगवान जगन्नाथ की 52.22 एकड़ जमीन को वापस उनके नाम दर्ज करा दिया है। यह जमीन वर्ष 1977 में एक व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई थी। लंबे समय से चल रहे इस विवाद का निपटारा न्यायिक हस्तक्षेप के बाद हुआ।
राज्य के राजस्व विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। विभाग के अनुसार, पुरी तहसील के दामोदरपुर सासन मौजा में स्थित इस जमीन के स्वामित्व को लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मामला उठाया था। इसमें कुल 42 भूखंड शामिल हैं।
वर्ष 1927 के बंदोबस्त रिकॉर्ड में भगवान जगन्नाथ को इस जमीन का सर्वोच्च भूस्वामी बताया गया था, जबकि एक व्यक्ति का नाम अधिकारधारी के रूप में दर्ज था। 1977 के बंदोबस्त में पूरी 52.22 एकड़ जमीन उसी व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई।
मंदिर प्रशासन ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई थी। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में 11 से अधिक बार सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को अपने दस्तावेज और दलीलें पेश करने का अवसर दिया गया। तथ्यों और राजस्व अभिलेखों की विस्तृत जांच के बाद फैसला सुनाया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।