ओडिशा: चक्रवात में फरिश्ता बनी 'खाकी', घने जंगल और पहाड़ी रास्तों पर बुजुर्ग को गोद में उठाकर किया रेस्क्यू
चक्रवात अकवान के खतरे के बीच गंजाम पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता दिखाई। पुलिसकर्मियों ने एक बुजुर्ग को गोद में उठाकर दुर्गम पहाड़ी रास्तों से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया, मानवीयता का परिचय दिया।

पुलिस ने घने जंगल और पहाड़ी रास्तों पर बुजुर्ग को गोद में उठाकर किया रेस्क्यू (जागरण फोटो)
HighLights
चक्रवात अकवान में गंजाम पुलिस ने तत्परता से बचाव कार्य किए।
पुलिस ने बुजुर्ग को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
आपदा के समय पुलिस ने मानवीयता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चक्रवात के खतरे के बीच गंजाम पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता दिखाई। लोगों की जान बचाने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मैदान में डटे रहे।
प्रभावित इलाकों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, वहीं जरूरतमंदों तक सूखा राशन भी उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा दुर्घटना की आशंका वाले संवेदनशील मार्गों पर यातायात रोक दिया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
इस दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया। बारिश, घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी रास्तों की चुनौतियों के बीच तारासिंह थाना क्षेत्र के गैलेरी पुलिस चौकी में तैनात एएसआई मधु बाबू और उनकी टीम ने एक बुजुर्ग को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
रास्ता बेहद कठिन था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी। बुजुर्ग को गोद में लेकर पहाड़ी और जंगल के रास्ते पार किए और उन्हें सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाया।

गंजाम पुलिस की इस पहल ने खाकी वर्दी के पीछे छिपी संवेदनशीलता और मानवीय भावना की मिसाल पेश की है। आपदा के समय पुलिसकर्मियों ने न केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई, बल्कि जरूरतमंदों की मदद कर मानवता का परिचय भी दिया।

पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। लोगों की सुरक्षा ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अकवान' का खतरा, 90 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; क्या खुला और क्या बंद
यह भी पढ़ें- ओडिशा में चक्रवात 'अकवान' का तांडव शुरू: गोपालपुर में लैंडफॉल, पुरी-कोणार्क तट खाली
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।