चक्रवात अर्णब के बाद बाढ़ का कहर: गंजाम के कई गांव अब भी जलमग्न, पानी में फंसे गांव के लोग
चक्रवात अर्णब के बाद ओडिशा के गंजाम जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे कई गांव जलमग्न ...और पढ़ें
-1793451303435_m.webp)
बाढ़ से जलमग्न हुआ शहर। (जागरण)
HighLights
गंजाम में चक्रवात अर्णब के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर।
छत्रपुर और खल्लिकोट के कई गांव अब भी जलमग्न।
कृषि भूमि और पशुधन को भारी नुकसान, ग्रामीण परेशान।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले में चक्रवात अर्णब के बाद बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
जिले के कई गांवों में चारों ओर बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्रपुर और खल्लिकोट ब्लॉक के कई गांव अब भी जलमग्न हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में जलस्तर घटने लगा है, लेकिन कई गांवों में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं।
कई गांवों में अब भी भरा है पानी
तीनों ब्लॉकों के कई इलाकों से बाढ़ का पानी पूरी तरह नहीं उतर पाया है। कुछ गांवों में जलस्तर कम हुआ है, लेकिन कई घरों के अंदर अब भी पानी भरा हुआ है। इससे प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बनी हुई हैं। ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानी हो रही है।
बाढ़ के कारण खेतों में पानी भरने से कृषि भूमि और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। कई गांवों में खेत जलमग्न होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
एक स्थानीय महिला ने बताया कि बाढ़ के पानी में उनके खेत डूब गए हैं और फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। अब परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा, इसकी चिंता सता रही है।
तेज बहाव में बह गईं भैंसें
बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी का तेज बहाव भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इस दौरान एक गांव में बाढ़ के तेज बहाव में भैंसें बहती नजर आईं।
इस घटना से बाढ़ के पानी की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जलमग्न इलाकों में मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- अब दक्षिण अंडमान सागर में बन रहा लो प्रेशर, ओडिशा में 1 से 3 नवंबर तक बारिश का अनुमान