विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा की 'दया नदी' का पानी हुआ जहरीला: मर रहीं मछलियां, बीमारी फैलने का खतरा 

Published: Tue, 07 Apr 2026 09:22 AM (IST)

दया नदी का पानी जहरीला होने से बड़ी संख्या में मछलियां मर रही हैं और डायरिया फैलने का खतरा बढ़ ...और पढ़ें

दया नदी में प्रदूषण का कहर। फोटो जागरण

दया नदी में प्रदूषण का कहर। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पुरी। जिले में स्थित दया नदी का पानी अब जहरीला हो गया है। प्रदूषण के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो रही है। साथ ही इलाके में डायरिया (झाड़ा-बांती) फैलने की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं।

नदी में जलकुंभी (बिलाती दल) तेजी से फैल गई है और गंगुआ नाला का गंदा पानी इसमें मिल रहा है। कचरा, मल-मूत्र और गाद के कारण नदी में ऑक्सीजन की कमी हो गई है, जिससे मछलियां मर रही हैं।

झींगा, कंटिया, कालाबैन्ची, कौ, सारणा बालिया, केरांडी, फली जैसी कई प्रजातियों की मरी हुई मछलियां नदी में देखी जा रही हैं।

एक्सपर्ट ने जताई गहरी चिंता 

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पानी की स्थिति ऐसी ही रही, तो मछलियों के अंडे भी नष्ट हो जाएंगे और उनका प्रजनन रुक जाएगा। इससे मछुआरों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। पिछले 4–5 वर्षों से यह समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन और सरकार से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों की मांग है कि गंगुआ नाले के गंदे पानी को सीधे नदी में छोड़ने के बजाय ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाए।

प्रदूषित पानी के कारण लोगों में त्वचा रोग और अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। खासकर कणास क्षेत्र में बार-बार डायरिया फैल रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा के कटक में खून के नाम पर वसूली करने वाले 3 दलाल गिरफ्तार, एक यूनिट के मांग रहे थे 2500

यह भी पढ़ें- साजिश या मौत? एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की पत्नी ने ओडिशा में दर्ज कराई FIR