विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा के कटक में खून के नाम पर वसूली करने वाले 3 दलाल गिरफ्तार, एक यूनिट के मांग रहे थे 2500

Published: Tue, 07 Apr 2026 02:25 AM (IST)

कटक के एससीबी मेडिकल में खून के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलने वाले तीन दलालों को मंगलाबाग पुलिस ...और पढ़ें

एक यूनिट के मांग रहे थे 2500

एक यूनिट के मांग रहे थे 2500

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, कटक। कटक बड़ा मेडिकल को आने वाले मरीजों के लिए आवश्यक होने वाली खून यानी रक्त मुहैया कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम मांगने वाले तीन दलालों को मंगलाबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले आरोपी जाजपुर जिला बरी इलाके का शिव महंत, केंद्रपड़ा सदर थाना इलाके का अविनाश राउत और जगतसिंहपुर जिला नाइलो का धनेश्वर मोहंती। 

तीनों के नाम पर मामला दर्ज करते हुए उन्हे कोर्ट चालान कर जेल भेज दिया गया है। मिली सूचना के अनुसार, जगतसिंहपुर जिला बालीकुदा थाना इलाके के विवेकानंद बेहेरा के पत्नी एससीबी मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती हुई थी। उनके पत्नी को एक यूनिट खून की जरूरत थी। 

एक यूनिट के लिए 2500 रुपये 

विवेकानंद एससीबी मेडिकल ब्लड बैंक को खून लाने के लिए गए थे । वहां पर उन्हे दो दलाल मिले। आपको कितनी यूनिट की खून की जरूरत है, यह बात विवेकानंद से पूछा था। हर एक यूनिट के लिए 2500 रुपये देना पड़ेगा। यह बात उन्होंने विवेकानंद को कहा था। 

उस व्यक्ति की फोन नंबर विवेकानंद ने अपने पास रखा और कुछ ही समय के अंदर मैं आपको बताऊंगा यह कहकर वहां से चले आए। वहां से आने के बाद वह व्यक्ति ब्लड बैंक के एक कर्मचारी से मिलकर खून के लिए रुपये मांगने की बात को उन्हें कहा तो, ब्लड बैंक के उस कर्मचारी ने इसके बारे में तुरंत पुलिस को अवगत कराया। 

खून लेने के लिए एक दलाल को बुलाया

पुलिस ने इन दलालों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। फिर विवेकानंद ने फोन के द्वारा खून लेने के लिए एक दलाल को बुलाया तो तीनों दलाल वहां पर पहुंच गए थे। उसी समय वहां पर मौजूद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

इन तीन दलालों में से एक दलाल 2 साल पहले इसी तरह का आरोप में जेल गया था, यह बात पुलिस को छानबीन से पता चला है। इन तीनों आरोपियों को कोर्ट चालान करते हुए जेल भेज दिया गया है । यह जानकारी पुलिस की ओर से गण माध्यम को दिया गया है ।