विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवात अकवान: रेलवे ने रद की 39 ट्रेनें, हावड़ा-पुरी समेत वंदे भारत भी शामिल

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:30 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 19 Nov 2026 06:35 PM (GMT+05:30)

चक्रवात अकवान के खतरे को देखते हुए रेलवे ने 19 से 21 नवंबर तक ओडिशा में 39 ट्रेनें रद कर दी हैं।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. चक्रवात अकवान के चलते 39 ट्रेनें रद्द की गईं।

  2. वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित।

  3. यात्रियों को यात्रा से पहले स्थिति जांचने की सलाह।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा तट की ओर तेजी से बढ़ रहे चक्रवात अकवान को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा एहतियाती कदम उठाया है।

चक्रवात के संभावित प्रभाव और रेल परिचालन में सुरक्षा जोखिम को देखते हुए 19, 20 और 21 नवंबर को चलने वाली कुल 39 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसमें लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ वंदे भारत, पैसेंजर और मेमू ट्रेनें भी शामिल हैं।

ट्रेनों के रद होने से ओडिशा का पड़ोसी राज्यों के साथ रेल संपर्क प्रभावित होगा। खासकर पुरी, भुवनेश्वर, कटक और बरहमपुर से आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कई प्रमुख ट्रेनें भी रद

रदकी गई प्रमुख ट्रेनों में भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस (20841/20842), हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (22895/22896), टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20891/20892) और पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (22883/22884) शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

इसके लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) अथवा रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- ओडिशा के गोपालपुर से 530 किमी दूर है चक्रवात 'अकवान' का केंद्र, टकराने पर 120 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।