विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात 'अकवान' ने अचानक बदला रास्ता, मलकानगिरी से लेकर पुरी तक भारी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:16 PM (IST)

चक्रवात अकवान ने अपना गतिपथ बदल दिया है, अब इसके आंध्र प्रदेश के बजाय नरसापुर से पुरी के बीच तट पर दस्तक देने की संभावना है।

चक्रवात 'अकवान' ने अचानक बदला रास्ता (AI Generated Image)

चक्रवात 'अकवान' ने अचानक बदला रास्ता (AI Generated Image)

HighLights

  1. चक्रवात अकवान ने अपना गतिपथ बदलकर पुरी की ओर किया।

  2. नरसापुर से पुरी के बीच तट पर लैंडफॉल की संभावना।

  3. चक्रवात की तीव्रता घटी, ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चक्रवात अकवान ने अपना गतिपथ बदल दिया है। पहले इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब इसके नरसापुर से पुरी के बीच तट पर दस्तक देने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात लगातार अपनी दिशा और गति में बदलाव कर रहा है।

वर्तमान में यह पुरी से 770 किलोमीटर, गोपालपुर से 710 किलोमीटर और विशाखापट्टनम से 580 किलोमीटर दूर सक्रिय है। करीब सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहे इस चक्रवात की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने कहा है कि अब अकवान के भीषण चक्रवात की श्रेणी में बने रहने की संभावना बहुत कम है।

इसके प्रभाव से नवरंगपुर से लेकर मलकानगिरी जिले तक भारी बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, इन इलाकों में हवा की गति अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लैंडफॉल के दौरान हवा की अधिकतम गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बीच-बीच में हवा की गति 110 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।

चक्रवात के लगातार बदलते रास्ते को देखते हुए इसके संभावित प्रभाव वाले तटीय और दक्षिणी ओडिशा के जिलों में मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- चक्रवात अकवान का खतरा: खुर्दा में सभी सरकारी छुट्टियां रद, छुट्टी पर गए कर्मियों को तुरंत लौटने का आदेश

यह भी पढ़ें- चक्रवात अकवान से निपटने के लिए ओडिशा में 53 टीमें और 6.5 करोड़ का बजट तैयार, ट्रेनें भी हो सकती हैं रद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।