विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात अकवान का खतरा: खुर्दा में सभी सरकारी छुट्टियां रद, छुट्टी पर गए कर्मियों को तुरंत लौटने का आदेश

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:18 PM (IST)

संभावित चक्रवात अकवान के खतरे को देखते हुए खुर्दा जिले में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर ...और पढ़ें

चक्रवात अकवान का खतरा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

चक्रवात अकवान का खतरा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. खुर्दा में चक्रवात अकवान के खतरे से सरकारी छुट्टियां रद्द।

  2. सभी सरकारी कर्मचारियों को तुरंत कार्यस्थल पर लौटने का निर्देश।

  3. आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए प्रशासन तैयार।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। संभावित चक्रवात अकवान को देखते हुए खुर्दा जिले में सभी सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। जिलाधिकारी अमृत ऋतुराज ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पहले से छुट्टी ली है या मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्राप्त की है, उनकी अनुमति भी रद कर दी गई है। ऐसे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होने को कहा गया है।

6 दिनों के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद

इसके साथ ही 18 नवंबर से 23 नवंबर तक यानी अगले छह दिनों के लिए जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद रहेंगी। चक्रवात की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है, ताकि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तत्काल और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

यह भी पढ़ें- चक्रवात अकवान से निपटने के लिए ओडिशा में 53 टीमें और 6.5 करोड़ का बजट तैयार, ट्रेनें भी हो सकती हैं रद


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।