विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटक के पुरीघाट में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 10 से अधिक घायल; 2 की हालत नाजुक

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:14 PM (IST)

कटक के पुरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दस से अधिक लोग घायल हो गए और दो की हालत गंभीर है।

दो गुटों की भिड़ंत के बाद पहुंची पुलिस। (जागरण)

दो गुटों की भिड़ंत के बाद पहुंची पुलिस। (जागरण)

HighLights

  1. कटक के पुरीघाट में दो गुटों में झड़प हुई।

  2. झड़प में दस से अधिक लोग घायल, दो गंभीर।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

संवाद सहयोगी, कटक। कटक शहर में अनुशासन की स्थिति दिन-दिन बिगड़ती जा रही है। कटक कमिश्नरेट पुलिस इसे नियंत्रित करने में नाकाम नजर आ रही है।

इसी के चलते कटक पुरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को दो गुटों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में स्थानीय इलाके के दस से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रहा है।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, इस झड़प की वजह क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इस झड़प के चलते पुरीघाट थाना अंतर्गत ब्लू लगून होटल के पास उत्तेजना का माहौल देखने को मिला। झड़प के दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार देखी गई।

इसके बारे में खबर पाकर मौके पर पुरीघाट थाना पुलिस के साथ-साथ अन्य आला अधिकारी एवं फोर्स पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।

ब्लू लगून रास्ते पर मौजूद एक मंदिर के दीवार पर खून की छीटें और चप्पल एवं पत्थर पड़ा हुआ देखने को मिला। रास्ते पर जगह-जगह कांच टूट कर बिखरा हुआ था।

झड़प के दौरान दोनों गुट एक दूसरे पर पत्थर एवं कांच की बोतल से हमला करने की बात जानने में आई है। यहां तक की, कुछ लोगों को धारदार हथियार से हमला किया गया है। ब्लू लगून के पास मौजूद एक केबिन में दुकान करने वाले दुकानदार पर जानलेवा हमला किया गया है। यह जानकारी उस दुकानदार के भाई नीलामाधव दास ने गण माध्यम को दिया है।

Cuttack Group Clash

झड़प के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करते आला पुलिस अधिकारी।(जागरण)

हालांकि झगड़े की वजह कुछ भी पता नहीं चल सका है। कटक डीसीपी खिलारी ऋषिकेश द्यानदेव मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और फिर वहां से वापस लौट गए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक वहां पर स्थित उत्तेजना पूर्ण बना हुआ था।

पुलिस बल तैनात

जिसके मद्देनजर उस इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। कटक डीसीपी खिलारी ऋषिकेश द्यानदेव ने गण माध्यम को कहा है कि, झड़प की वजह स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। किसी को बात को लेकर यह घटना घटी है।

पुलिस इस घटने की अधिक छानबीन कर रही है। विदित है कि, पुलिस की खामी के चलते वर्ष 2025 दुर्गा पूजा के दौरान दरगाह बाजार जेल रोड इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी

जिसमें कई लोग घायल हुए थे, यहां तक की कटक डीसीपी खिलारी ऋषिकेश द्यानदेव भी बुरी तरह से जख्मी हुए थे । इस बात से यह पता चल रहा है कि, कटक में अनुशासन की स्थिति को नियंत्रित करने में कमिश्नरेट पुलिस कड़ी हद तक नाकाम है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा के भुवनेश्वर में नशा तस्करों पर बड़ी चोट, 49 किलो गांजा और स्कूटी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।