विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा के कटक में दिल दहला देने वाला हादसा, चलती कार में लगी भीषण आग; अंदर बैठे शख्स की जिंदा जलकर मौत

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:08 PM (GMT+05:30)

कटक के रामदासपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार में भीषण आग लगने से उसके अंदर मौजूद एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई।

चलती कार में लगी भीषण आग

चलती कार में लगी भीषण आग

HighLights

  1. रामदासपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कार में भीषण आग लगी।

  2. कार के अंदर मौजूद एक व्यक्ति जिंदा जलकर मर गया।

  3. पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कटक जिला बारंग थाना क्षेत्र के रामदासपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार में आग लगने से उसके अंदर मौजूद एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कार का अधिकांश हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, रामदासपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास स्थानीय लोगों ने एक कार को आग की लपटों में घिरा देखा। कार के अंदर एक व्यक्ति मौजूद था। आग की चपेट में आने से वह बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।

कार में सवार व्यक्ति की मौत

सूचना मिलते ही बारंग दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था और उसमें सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। वैज्ञानिक जांच दल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगा। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- 10 साल; 13 तूफान और 55 लाख बेजुबानों की मौत, 'फणि' से 'अर्णव' तक ओडिशा ने झेली 15 हजार करोड़ की मार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।