विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian Games 2023: CM पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को दी जीत की बधाई, इस खिलाड़ी को डेढ़ करोड़ देने का किया एलान

By Sheshnath RaiEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 07 Oct 2023 03:15 PM (IST)

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इस जीत के साथ ...और पढ़ें

CM पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को दी जीत की बधाई
CM पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को दी जीत की बधाई

HighLights

  1. पुरुष हॉकी टीम ने 1966, 1998, 2014 एवं 2023 में चार बार स्वर्ण पदक जीता
  2. भारतीय टीम पेरिस में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल के लिए क्वालिफाई

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 19वें एशियाई खेल में भारत की ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ओडिशा हॉकी के नायक अमित रोहिदास को 1.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने अमित रोहिदास को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उन्होंने न केवल ओडिशा, बल्कि पूरे भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।

हमें उनकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व- सीएम 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमित रोहिदास की उल्लेखनीय उपलब्धियां दृढ़ता और उत्कृष्टता की भावना का उदाहरण हैं। वह हमारे राज्य और उससे ऊपर महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए आशा और गर्व के प्रतीक बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सफलता की कहानी महानता हासिल करने के लिए प्रयास करने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है और हमें उनकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व है।

ओडिशा के हॉकी समृद्ध क्षेत्र सुंदरगढ़ की धरती के सच्चे सपूत अमित रोहिदास ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक अर्जित किया था। ओडिशा की समृद्ध खेल संस्कृति से जुड़े अमित रोहिदास ने राउरकेला के पानपोष स्पोर्ट्स हॉस्टल में अपने असाधारण कौशल को निखारा।

अमित का 150 से अधिक मैचों के प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड

150 से अधिक मैचों के प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड के साथ अमित ने चीन के हांगझोउ में भारत के अभियान में एक अभिन्न अंग के रूप में उभरे हैं। कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके महत्वपूर्ण गोल ने भारतीय टीम को फाइनल और प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक की ओर अग्रसर किया।

यह भी पढ़ें: Odisha Metro: भुवनेश्वर-कटक मेट्रो के लिए CM पटनायक ने डीपीआर को दी मंजूरी, जल्द होगा टेंडर

उधर, एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर सीएम नवीन पटनायक ने अपनी शुभाकामनाएं दी है। साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी एवं सहयोगी स्टाफ को पांच लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है। गौरतलब है कि पुरुष हॉकी टीम ने 1966, 1998, 2014 एवं 2023 में चार बार स्वर्ण पदक जीता है।

फाइनल में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम अब पेरिस में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल के लिए भी क्वालिफाई कर गई है। बता दें कि शुक्रवार को फाइलन मैच में भारतीय हॉकी टीम ने 5-1 से जापान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।

यह भी पढ़ें: CM पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर दी बधाई, खिलाड़ि‍यों को 5-5 लाख देने की घोषणा