यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चे की नोच-नोचकर ले ली थी जान, HC ने परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश
Odisha News उड़ीसा उच्च न्यायालय ने आवारा कुत्ते के काटने से मारे गए बच्चे के परिवार को 10 लाख रुपये ...और पढ़ें

HighLights
- आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चे की नोंच-नोचकर ले ली थी जान।
- हाईकोर्ट ने परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश।
संवाद सहयोगी, कटक। उड़ीसा उच्च न्यायालय ने आवारा कुत्ते के काटने से मारे गए बच्चे के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, 2016 में पुरी जगन्नाथ कॉलोनी में एक कुत्ते के काटने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट में केस दायर किया गया था।
इस संबंध में हलफनामा दायर करते हुए पुरी नगर निगम ने हाईकोर्ट को बताया था कि कुत्तों के की नसबंदी के लिए क्या व्यवस्था की गई है। हलफनामे में कहा गया है कि नगरपालिका अधिनियम में कुत्ते के काटने से किसी की मौत होने पर मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है।
उड़ीसा उच्च न्यायालय ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की और मुआवजे का आदेश दिया है। वकील विभूति महांति याचिकाकर्ता राजकिशोर स्वांइ के मामले को देख रहे थे।
घटना जान कांप जाएगी रूह
याचिकाकर्ता के मुताबिक, घटना के दिन घर में पूजा चल रही थी। घर में चार साल का बच्चा घर के पीछे बगीचे में खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक से कुछ आवारा कुत्ते बगीचे में पहुंच गए। बच्चा पतंग उड़ा रहा था, तभी एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया।
इसके बाद चार कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोंचने लगे। कुत्तों ने बच्चे को बेरहमी से 30 मीटर दूर एक झाड़ी खींच ले गये। कुत्ते के काटने से बच्चे के हाथ, गर्दन, सिर और पैर कट गए। कुत्तों के इस हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उसे बचाया नहीं जा सका।
खून से लथपथ बच्चे को तुरंत पुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुरी जिले में कुत्तों के बर्बर काटने से इस तरह के बच्चे की मौत का यह पहला मामला है।
यह घटना पुरी जिले के कुंभारपड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के जगन्नाथ कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान सत्यवान राउत के रूप में हुई है। अपने माता-पिता का सत्यवान राउत इकलौता बेटा था।
