विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भुवनेश्वर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 2 महिलाओं की मौत  

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:42 AM (IST)

भुवनेश्वर के नयापल्ली में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य ...और पढ़ें

सड़क दुर्घटना के बाद कार। फोटो जागरण

सड़क दुर्घटना के बाद कार। फोटो जागरण

HighLights

  1. भुवनेश्वर के नयापल्ली में भीषण सड़क हादसा हुआ।

  2. तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मारी, 2 महिलाओं की मौत।

  3. पुलिस जांच कर रही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राउरकेला से भुवनेश्वर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने कृष्णा टावर के पास एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से घटनास्थल से कई मीटर दूर तक बिखर गए। बस की टक्कर से कार सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान की ओर जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती भी शामिल है, जो सुबह टहलने के लिए निकली थी।

हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नयापल्ली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास की आवासीय इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने टक्कर को बेहद भयावह बताया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पैदल चलने वालों और सड़क किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों की जान हमेशा जोखिम में रहती है। उन्होंने प्रशासन से यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और वाहनों की गति पर निगरानी रखने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- चंदौली में उड़ीसा से सुलतानपुर ले जाया जा रहा 60 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।