कंटेनर में भरकर ले जाई जा रही थीं 20 भैंसें, भुवनेश्वर पुलिस ने किया जब्त, ड्राइवर फरार
भुवनेश्वर के आचार्य विहार इलाके में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया है।
-1791797813268_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
भुवनेश्वर में अवैध पशु तस्करी का मामला सामने आया।
पुलिस ने कंटेनर से 20 भैंसें बरामद कीं।
वाहन जब्त, चालक मौके से फरार, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर में अवैध पशु तस्करी का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह आचार्य विहार इलाके में अवैध रूप से भैंसों को कंटेनर में भरकर ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने कंटेनर से 20 भैंसों को बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस को आचार्य विहार इलाके से कंटेनर में भैंसों को भरकर ले जाने की सूचना मिली थी।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कंटेनर के अंदर से 20 भैंसें बरामद हुईं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि भैंसों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। फिलहाल, मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा के मानसिक रोग अस्पताल में मरीज की मौत, पिटाई के आरोप में वार्ड अटेंडेंट और सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
