विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा पहुंचे अ‍नुपम खेर, सीएम से की मुलाकात, कहा- खेल, कला-संस्कृति के प्रचार-प्रसार में यहां का नहीं कोई जवाब

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 23 Jan 2023 09:58 AM (IST)

अभिनेता अनुपम खेर का ओडिशा का यह पहला दौरा था और उन्‍होंने इसे यादगार बताया है। अभिनेता ने इस दौरान ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री और उनके सचिव वीके पांडियन के साथ बात करते अभिनेता
मुख्‍यमंत्री और उनके सचिव वीके पांडियन के साथ बात करते अभिनेता

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जो काम किया है, उसे पूरा देश याद रखेगा। क्रिकेट प्रधान देश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा सरकार के प्रयास को पूरे विश्व में प्रशंसा मिली है। ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होना सभी के लिए गर्व की बात है। ये बातें नवीन निवास में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने के बाद अभिनेता अनुपम खेर एवं गायक उदित नारायण ने कही है।

खेल, कला, संस्कृति की दिशा में ओडिशा का कदम सराहनीय: अनुपम खेर

अनुपम खेर ने कहा है कि खेल, कला, संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में ओडिशा सरकार अतुलनीय कार्य कर रही है। जहां देश के बड़े-बड़े राज्य पीछे हट गए, वही ओडिशा सरकार ने दो-दो बार हाकी विश्व कप का सफल आयोजन करके दिखाया है। सरकार ने सुंदरगढ़ में विश्व के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण कराया है। पुरी जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट एक अन्यतम कदम है। पूरी दुनिया से पुरी जगन्नाथ धाम आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटकों के लिए परिक्रमा प्रोजेक्ट ओड़िशा को नया परिचय देने का काम कर रहा है।

ओडिशा आना जिंदगी भर रहेगा याद: अनुपम खेर

अनुपम खेर ने कहा कि ओडिशा में मैं पहली बार आया हूं मगर यह मेरा यादगार दौरा रहने वाला है। वहींं, लोकप्रिय गायक उदित नारायण ने कहा कि ओडिशा को देश के एक अग्रणी राज्य में तब्दील करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का प्रयास प्रशंसनीय है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उपस्थित मेहमानों को भारतीय हॉकी टीम की जर्सी उपहार स्वरुप प्रदान किया। मुख्यमंत्री के सचिव वीके पांडियन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

देश की सुख-समृद्धि के लिए की भगवान से प्रार्थना: अभिनेता

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने से पहले अनुपम खेर ने पुरी जाकर महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन किया। उन्‍होंने बताया, पुरी जगन्नाथ मंदिर में 112 प्रकार की नीति एवं महाप्रभु की मानवीय लीला की बात को सुनकर खुद को धन्य मान रहा हूं। पहली बार मैं महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करने के लिए आया हूं। बहुत सुंदर दर्शन हुआ। प्रभु की कृपा सभी पर बनी रहे। देश के सुख समृद्धि एवं शांति के लिए मैंने प्रभु से प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें- पुरी जगन्नाथ मंदिर में वर्ष 2023-24 में होने वाले कार्यक्रमों का विवरण, दर्शन करने जाने से पहले फरमाएं गौर