Move to Jagran APP

Delhi-Jharsuguda Air Service: कल से बंद हो रही दिल्ली-झारसुगुड़ा के बीच Spicejet की विमान सेवा, यात्रियों में बढ़ रही चिंता

बता दें कि स्पाइस्जेट एयरलाइंस दिल्ली-झारसुगुड़ा सेक्टर के बीच 31 मार्च से विमान सेवा को बंद कर देगी और स्पाइसजेट अब आगे विमानसेवा जारी रखेगी इसको लेकर यात्रियों में अनिश्चितता बनी है। वहीं यात्रियों को अब इंडिगो के समर शेड्यूल का इन्तजार है। बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की झारसुगुड़ा से कोलकाता बेंगलुरु आदी रुट पर विमान सेवा जारी है और दिल्ली के लिए जल्द शुरू करने की संभावना है।

By Rajesh Sahu Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sat, 30 Mar 2024 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2024 06:41 PM (IST)
दिल्ली-झारसुगुड़ा के बीच स्पाइसजेट की विमान सेवा 31 मार्च से बंद हो रही है (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा। Delhi-Jharsuguda Spicejet Air Service: दिल्ली-झारसुगुड़ा सेक्टर के बीच 31 मार्च से अर्थात समर शेड्यूल में विमान सेवा सस्पेंड के लिए नोटिस दे चुकी स्पाइसजेट अब आगे विमानसेवा जारी रखेगी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

वहीं, झारसुगुड़ा से कोलकाता, बेंगलुरु आदि रुट में अपनी विमानसेवा शुरु कर चुकी इंडिगो दिल्ली झारसुगुड़ा रुट में अपनी विमानसेवा शुरु करेगी इसकी संभावना बनी हुई है और इसके लिए अब यात्रियों को इंडिगो के समर शेड्यूल का इन्तजार है।

31 बंद हो रही दिल्ली-झारसुगुडा के बीच विमानसेवा

स्पाइसजेट की ओर से दिल्ली-झारसुगुडा के बीच विमानसेवा थी, जो की अब 31 मार्च से बंद हो रही है। इसी को ले कर दिल्ली-झारसुगुड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्री अब कैसे अपनी यात्रा को लेकर चिंतित हैं।

वर्तमान में चुनाव का समय है और दिल्ली से विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के लिए झारसुगुड़ा आ कर पश्चिम ओडिशा के विभिन्न अंचल में जाते हैं। ऐसे में चुनाव के समय उक्त सेवा बंद होने से नेताओं को भारी असुविधा का सामना करना पडेगा।

छात्र छात्राएं करते हैं विमान सेवा का इस्तेमाल

इसके साथ ही झारसुगुड़ा विमानतल से हो कर पर्यटक व मैडिकल के लिए तथा छात्र छात्राएं पढ़ाई के लिए विभिन्न स्थान जाते थे। इसके लिए दिल्ली-झारसुगुड़ा सेक्टर में विमानसेवा जरुरी है और अब इस सेक्टर में इंडिगो की ओर से समर शेड्यूल में इस सेक्टर में विमानसेवा की व्यवस्था करना जरुरी हो गया है।

इन रूटों पर बढे़ं यात्री

विदित हो की झारसुगुड़ा-कोलकाता एंव झारसुगुड़ा-बेंगलुरु सेक्टर के लिए इंडिगो द्वारा विमानसेवा शुरु करने के बाद इस रुट पर यात्री संख्या भी बढ़ी है। वही झारसुगुड़ा-दिल्ली सेक्टर में यात्रियों की संख्या कम नहीं है।

वर्तमान में झारसुगुड़ा से हो कर प्रतिदिन चार विमान आवागमन करते हैं और प्रतिदिन यहां से यात्रियों की संख्या भी आठ सौ से अधिक रहती है। शुक्रवार को ही 417 यात्री का यहां आगमन व 424 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया है।

विमानसेवा शुरू करने पर हुई थी चर्चा

पहले हुऐ सर्वे व जिले में स्थित विभिन्न खदान व शिल्प कारखाना के साथ चर्चा के बाद यहां से यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान किया गया था। इसी के बाद इंडिगो ने इस सेक्टर पर अपनी विमानसेवा शुरु करने मन बनाया था।

वहीं इंडिगो ने झारसुगुड़ा में चैंबर अफ कार्मश व अन्य स्टॉक होल्डरों से बात कर रहा से विमानसेवा शुरु करने व कौन से सेक्टर में विमानसेवा शुरु की जाए पर विस्तार से चर्चा की थी। इसी के बाद गत अक्टूबर माह से कोलकाता व बेंगलुरु सेक्टर के लिए इंडिगो ने झारसुगुड़ा से विमान सेवा शुरु की थी।

लोगों को है आशा

झारसुगुड़ा, भुवनेश्वर, हैदराबाद, दिल्ली, विशाखापत्तनम, मुंबई, जयपुर व राजस्थान आदी स्थान के लिए विमानसेवा शुरु किये जाने की मांग भी की गयी है। वही झारसुगुड़ा - दिल्ली के बीच समय शेड्यूल में इंडिगो की ओर से विमानसेवा शुरु की जाएगी ऐसी आशा लोगों को है।

ये भी पढे़ं- 

Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, दर्शन व्यवस्था में सुधार की श्रद्धालुओं ने की मांग

Cuttack News: संवेदनशील बूथों पर पुलिस का एक्शन प्लान तैयार, अपराधियों को किया जाएगा तड़ीपार


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.