विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, कारोबारी रंजिश की आशंका

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:06 AM (IST)

भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक तपन नायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को कारोबारी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिए जाने का संदेह है।

युवक की गोली मारकर हत्या (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

युवक की गोली मारकर हत्या (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक तपन नायक की गोली मारकर हत्या।

  2. पुलिस को हत्याकांड के पीछे कारोबारी रंजिश का संदेह है।

  3. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि कारोबारी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, तपन नायक अपने दो अन्य साथियों के साथ बुधवार की आधी रात के करीब दोपहिया वाहन से जा रहा था। इसी दौरान पुराने शहर के मौसीमां चौक के पास कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में तपन को गोली लग गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत 

घायल तपन को तत्काल कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त एस विवेक एम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्याकांड के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा: सड़क हादसे के बाद खुली पोल, थार पलटी तो धारदार हथियारों के साथ निकले शातिर अपराधी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।