Coronavirus In Odisha: ओडिशा में कोरोना की स्टेज थ्री की सम्भावना बढ़ी, अधिक सतर्क रहने की है जरूरत
Corona stage three राज्य सरकार के कोविड-19 मुख्य प्रवक्ता सुब्रत बागची केे अनुसार कोरोना के तीसरे मामले के बाद प्रदेश में संक्रमण की स्टेज थ्री स्थिति की सम्भावना दिखाई देने लगी है
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में तीसरे कोरोना पाजिटिव मरीज की पहचान होने के बाद राज्य सरकार के कोविड-19 मुख्य प्रवक्ता सुब्रत बागची ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि प्रदेश में संक्रमण की स्टेज थ्री स्थिति की सम्भावना दिखाई देने लगी है। तीसरे कोरोना पाजिटिव व्यक्ति के बारे में विशेष तथ्य देते हुए बागची ने कहा कि पहले विदेश से लौटने वाले लोग ही कोरोना से संक्रमण का शिकार हो रहे थे। विदेश से आने वाले लोगों से संक्रमण की सम्भावना अधिक होने की बात कही जा रही थी। हालांकि अब दिल्ली, हरियाणा से लौटने वाले लोग भी संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सामाजिक संक्रमण होने की सम्भावना अब दिखाई देने लगी है। इसके लिए हमें और अधिक सतर्क रहना होगा।
बागची ने कहा कि ओडिशा में कोरोना से पीड़ित होने वाला तीसरा व्यक्ति भुवनेश्वर से है। उक्त व्यक्ति की उम्र 60 साल है। वह 7 मार्च को दिल्ली गए थे। दिल्ली से हरियाणा के रिवाड़ा गए एवं 10 मार्च को भुवनेश्वर लौटे। इंडिगो विमान 6 ई 2014 से वह यहां लौटे थे। उनके साथ उनकी पत्नि, बेटी भी थी। 13 मार्च को वह अस्वस्थ अनुभव किए। इसके बाद 16 मार्च को विधानसभा की डिस्पेंसरी में इलाज के लिए गए थे। इसके बाद 21 मार्च को वह कर क्लिनिक गए एवं 23 मार्च को आईसीयू में भर्ती हुए। 24 मार्च को वहां से डिस्चार्ज होने के बाद 25 मार्च को भुवनेश्वर स्थित कैपिटल अस्पताल में गए थे। यहां पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। इसके बाद उनका नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया। वीरवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है।
बागची ने कहा है कि संपृक्त व्यक्ति की पत्नी, बेटी एवं ड्राइवर को क्वारेनटाइन में रखा गया है। उनके स्पर्श में आने वाले अन्य सभी लोगों की तलाश जारी है। कर क्लिनिक एवं एयरपोर्ट में उस दिन उनके साथ रहने वाले लोगों को 104 नंबर पर फोन कर क्वारेनटाइन में रहने की सलाह दी गई है।
Maharashtra Coronavirus Updates:ट्रक ड्राइवरों ने सुनाई व्यथा कहा, नमक-रोटी खाकर भर रह हैं पेट
अखबार वितरण पर लगा प्रतिबंध हटा: जरूरी सेवा में शामिल हुआ अखबार वितरण कार्य