Move to Jagran APP

जानें क्यों दुखी हैं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, नवीन पटनायक को लिखा पत्र

राउरकेला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए मंजूर राशि के खर्च न हो पाने से केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान दुखी हैं इसके लिए वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र भी लिख चुके हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 03:16 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 03:16 PM (IST)
जानें क्यों दुखी हैं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, नवीन पटनायक को लिखा पत्र
जानें क्यों दुखी हैं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, नवीन पटनायक को लिखा पत्र

भुवनेश्वर, जेएनएन। राउरकेला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए मंजूर राशि शहर के विकास कार्य में खर्च न हो पाने पर दुख प्रकट करते हुए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ केन्द्र मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी पत्र लिखा है। शहर के कई विकास कार्य को त्वरान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री एवं केन्द्र शहरांचल विकास मंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया है।

loksabha election banner

पत्र में लिखा है कि सूचना अधिकार नियम से मिले तथ्य के मुताबिक केन्द्र एवं राज्य सरकार ने 2015-16 से 2017-18 आर्थिक साल में राउरकेला के विकास के लिए 376 करोड़ रुपया अनुमोदित किया है। हालांकि इस राशि से महज 22.23 करोड़ रुपया ही खर्च हुआ है।

इस राशि में से कंसलटांस एवं वेतन के बाद 16.37 करोड़ रुपया खर्च होने की जानकारी सूचना अधिकार से मिलने के बाद केन्द्र मंत्री ने चिंता व्यक्त की है। मंत्री ने लिखा है कि दोनों केन्द्र एवं राज्य सरकार की तरफ से पर्याप्त राशि की व्यवस्था किए जाने के बावजूद राउरकेला स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के लिए निश्चित की गई राशि को खर्च न करने चिंता का विषय है।

 Odisha cabinet meeting: 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर, 48 घंटे में किसानों को मिलेगी ये सुविधा

ओडिशा में बारिश का कहर, नदियां खतरे के निशान से पार; सैकड़ों लोग पानी के घेरे में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.