विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा में भाजपा के दो दिग्‍गज नेताओं ने आज दिया इस्‍तीफा, क्‍या अब बीजद के खेमे में होंगे शामिल?

Published: Fri, 29 Mar 2024 03:11 PM (IST)

ओडिशा में भाजपा को आज डबल झटका लगा है। पहले भाजपा के कटक जिला अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक प्रकाश बेहरा ...और पढ़ें

प्रकाश बेहरा और सुकांत कुमार नायक की फाइल फोटो।
प्रकाश बेहरा और सुकांत कुमार नायक की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा भाजपा को आज डबल झटका लगा है। पहले भाजपा के कटक जिला अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक प्रकाश बेहरा एवं फिर बाद में नीलगिरी के विधायक सुकांत कुमार नायक ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

इस्‍तीफे पर अब नहीं दी सफाई

विधायक सुकांत नायक ने अपना इस्तीफा पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल को भेज दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पार्टी से इस्तीफा क्यों दिया है।

क्‍या बीजद में होगी सुकांत की वापसी?

सुकांत कुमार नायक शुरू में बीजद में थे। 2014 में वह बीजद के टिकट पर नीलगिरी से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में उन्होंने बीजद छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए और नीलगिरी विधानसभा सीट से विधानसभा के लिए फिर से चुने गए।

सुकांत कुमार नायक फिर बीजद में लौटेंगे या और कहीं जाएंगे, वह पता नहीं चला है। उन्होंने कहा है कि अपने समर्थकों के साथ चर्चा करने के बाद आगे का निर्णय लूंगा।उनसे भाजपा छोड़ने के कारण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि समय आने पर इस पर अपना पक्ष रखूंगा।

यह भी पढ़ें: Odisha Politics: ओडिशा में भाजपा को लगा एक और तगड़ा झटका, पार्टी के इस दिग्‍गज नेता ने दे दिया इस्‍तीफा

यह भी पढ़ें: बेटा बीजद में शामिल हुआ तो कांग्रेस विधायक पिता ने सभी पदों से दिया इस्‍तीफा, बताई यह बड़ी वजह