Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समुद्र से दूर रहें मछुआरे... बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, ओडिशा में बदल सकता है मौसम का मिजाज

    Updated: Wed, 22 May 2024 02:43 PM (IST)

    Odisha Weather News बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र को देखते हुए ओडिशा में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है क्‍योंकि इस दौरान समुद्र के अशांत रहने की पूरी संभावना है। आज से दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    Hero Image
    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, मछुआरों को समुद्र में जाने पर लगाई गई रोक

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से आज पश्चिम मध्य और इससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। चक्रवात वायुमंडल के 5.8 किमी तक फैला हुआ है। हालांकि इस संभावित चक्रवात का ओडिशा में कोई असर नहीं होगा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने यह जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्‍य के इन इलाकों में कालबैसाखी की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशिका मनोरमा महांति ने कहा है कि केवल राज्य के उत्तर, दक्षिण एवं तटीय इलाकों में कालबैसाखी होने की संभावना है।

    मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की दी गई हिदायत

    मौसम विभाग ने कहा है कि कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। 23 मई से पहले मछुआरों को समुद्र में ना जाने और इसके साथ ही जो गए हैं, उन्हें वापस आ जाने की सलाह दी गई है।

    कम दबाव का क्षेत्र 24 तारीख की सुबह डिप्रेशन या अवसाद में तब्दील हो जाएगा। बाद में, यह और तेज हो सकता है और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है।

    धधकती गर्मी से ओडिशा को मिलेगी राहत

    इसके प्रभाव से समुद्र अशांत रहेगा। आज से दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 तारीख की सुबह तक समुद्र में हवा की रफ्तार तेज होगी। इसके प्रभाव से राज्य में ग्रीष्म प्रवाह में कमी आएगी।

    ये भी पढ़ें:

    अब ओडिशा में होगी योगी आदित्यनाथ की एंट्री, कटक में चुनावी कार्यक्रम को करेंगे संबोधित; असम के CM भी करेंगे दौरा

    Pawan Khera: 'पूरे देश में महंगाई को लेकर आक्रोश', पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना