विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pawan Khera: 'पूरे देश में महंगाई को लेकर आक्रोश', पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Published: Tue, 21 May 2024 08:27 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। बाकी बचे दो चरणों के लिए अब सभी दलें ...और पढ़ें

Pawan Khera: 'पूरे देश में महंगाई को लेकर आक्रोश', पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना (फोटो- जागरण)
Pawan Khera: 'पूरे देश में महंगाई को लेकर आक्रोश', पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. पूरे देश में आम जनता में महंगाई को लेकर आक्रोश- पवन खेड़ा
  2. मैं देश के 19 से ज्यादा राज्यों का दौरा कर चुका हूं- पवन खेड़ा

जागरण संवाददाता, बालेश्वर। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बालेश्वर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान कहा कि चुनाव आते ही विभिन्न पार्टी के नेता आम जनता के बीच चुनावी दंगल में कूद पड़ते हैं। लुभावने वादों के साथ वह आम जनता से अपने समर्थन में वोट मांगने लगते हैं। 10 सालों में अपने शासन के दौरान नरेंद्र मोदी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया, जिसे वह आम जनता के सामने लाकर अपने समर्थन में वोट मांग सके। उन्होंने कहा कि 10 साल एक बड़ा समय होता है। 10 साल में नरेंद्र मोदी ने कुछ नहीं किया।

पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि श्रीकांत जेना ने 5 साल में बालेश्वर के विकास के साथ देश के लिए बहुत कुछ किया। उन्हें बालेश्वर की जनता वोट देकर उन्हें फिर से लोकसभा भेजें, जिससे बालेश्वर के साथ-साथ देश का विकास संभव हो सके। 

महंगाई पर भाजपा को कांग्रेस नेता ने घेरा

वह मंगलवार शाम को स्थानीय फेंटेसी होटल में खचाखच भरे पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं देश के 19 से ज्यादा राज्यों का दौरा कर चुका हूं। हर राज्य में महंगाई के कारण आम जनता महंगाई से त्रस्त होकर मोदी सरकार और भाजपा के विरुद्ध गरज रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में पेट्रोल ₹70 लीटर हुआ करता था, लेकिन आज 100 के ऊपर पहुंच चुका है। गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था, जो 1000 रुपये में बिक रहा है। खाने पीने की वस्तुओं से लेकर अन्य सामग्री आसमान छूने लगे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूरा देश जवाब देने को तैयार है।

पवन खेड़ा ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना औकात जान जाएगी। उन्होंने आंकड़ा बताते हुए कहा कि आज देश में हर एक घंटा में किसान से लेकर नौजवान तक आत्महत्या कर रहा है। आज मोदी सरकार अहंकार से भरी है। ओडिशा में उनके नेता महाप्रभु जग्गानाथ को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

संबित पात्रा के बयान पर कांग्रेस नेता का जवाब

महाप्रभु जगन्नाथ के बारे में उनके पुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी संबित पात्रा ने जगन्नाथ महाप्रभु के बारे में बयान दिया कि जगन्नाथ महाप्रभु भी मोदी के भक्त हैं। यदि आज कांग्रेस का कोई नेता इस तरह का बयान दिया होता तो उसे पार्टी से निकाल बाहर कर दिया गया होता। हम आशा करते हैं कि नरेंद्र मोदी विश्व के सभी जगन्नाथ भक्तों से माफी मांगे तथा संबित पात्रा को पार्टी से निकालकर बाहर करें।

उन्होंने राज्य की नवीन पटनायक की बीजू जनता दल सरकार पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने विगत 25 वर्ष के शासनकाल में बेरोजगारी ही बढ़ाया है ।यहां के लोग आज देश के विभिन्न राज्यों में श्रमिक के तौर पर काम करने को मजबूर हैं। ओडिशा प्राकृतिक संपदा से भरा है। इसके बाद भी आज यहां के लोग गरीब हैं। कांग्रेस को 300 से ज्यादा सीटें मिलेगी तथा भाजपा की जमानत जब्त होने वाली है।

कार्यक्रम में ये लोग भी रहे मौजूद

आज के इस पत्रकार सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा के साथ बालेश्वर जिला के कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गिरी, जिला मीडिया प्रभारी विकास कुमार दास, अखिल भारतीय कांग्रेस की महिला नेत्री नीतू चौधरी, एआईसीसी के कांग्रेस प्रवेक्षक अभय जी बालेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोपीनाथ पाढ़ी समेत कई राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस पत्रकार सम्मेलन मै मौजद थे।

ये भी पढ़ें-

Amit Shah : '400 मकजी लड्डू तैयार रखना', ओडिशा की जनता से अमित शाह ने क्यों कर दी ये अपील

ओडिशा में बाबू शाही का होगा अंत... संबलपुर में अमित शाह ने भरी हुंंकार, कहा- राज्‍य में मेहनती मुख्‍यमंत्री का अभाव