विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी मिलते ही पहली वाली को नहीं दे रहा था भाव, गुस्‍से से तिलमिलाई प्रेमिका; जैसे-तैसे पैसों का किया जुगाड़ फिर...

Published: Tue, 06 Feb 2024 04:16 PM (IST)

ओडिशा के संबलपुर से सुपारी किलिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्‍यार में बेवफाई का शिकार हुई ...और पढ़ें

सोनपुर पुलिस की गिरफ्त में प्रेमिका और सहयोगी।
सोनपुर पुलिस की गिरफ्त में प्रेमिका और सहयोगी।

संवाद सूत्र, संबलपुर। प्‍यार में बेवफाई का शिकार होने वाली एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से भयंकर बदला लिया। उसने सुपारी देकर अपने प्रेमी की हत्‍या करा दी। सोनपुर जिला पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपित प्रेमिका और दो सुपारी किलर को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया गया है कि प्रेमी की हत्या कराने के बाद प्रेमिका संबलपुर जिला के एक गांव में आकर छिप गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे खोज निकाला।

26 जनवरी को दिया घटना को अंजाम

सोमवार अपरान्ह इस हत्या मामले का पर्दाफाश करने के बाद सोनपुर जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक यश प्रताप श्रीमाल ने बताया कि 26 जनवरी के दिन सोनपुर जिला के सुबलया थाना में सालेपदर गांव के डंबरु अधिकारी की हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

इस रिपोर्ट को दर्ज कर जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब हताश प्रेमिका द्वारा प्रेमी की हत्या कराए जाने का सच सामने आया और इस मामले में आरोपित प्रेमिका काजल महापात्र उर्फ झिल्ली समेत सुपारी लेकर हत्या करने के आरोपित रीत नायक और राजीव कुंभार को गिरफ्तार किया गया।

घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन करती पुलिस।

दूसरी मिलते ही पहली गर्लफ्रेंड को नहीं देता था भाव

पुलिस के अनुसार, देवगढ़ जिला के बारकोट थाना इलाके के काजल महापात्र उर्फ झिल्ली और सोनपुर जिला सुबलया थाना अंतर्गत सालेपदर गांव के डंबरु अधिकारी के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम था। इसी बीच डंबरु का प्रेम राउरकेला की एक युवती से हो गया और वह पहली प्रेमिका काजल की उपेक्षा करने लगा।

पहली प्रेमिका को जब प्रेमी की इस बेवफाई का पता चला, तब उसने प्रेमी की हत्या की योजना बनाई और इसके लिए सोनपुर जिला बीरमहाराजपुर थाना अंतर्गत बानबर गांव के रित नायक से संपर्क कर उसे 10 हजार रुपए एडवांस में दिए।

रित ने एडवांस मिलने के बाद सोनपुर जिला सुबलया थाना अंतर्गत बडखमार गांव के राजीव कुंभार के साथ मिलकर 25 जनवरी की रात डंबरु को कहीं पार्टी करने जाने के बहाने बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी थी।

इस हत्या के बाद प्रेमिका काजल उर्फ झिल्ली देवगढ़ से फरार होकर संबलपुर जिला के एक गांव में आकर छिप गई थी, जहां से सोनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: ओडिशा के लोगों के लिए खुशखबरी! अब संबलपुर तक चलेगी यह एक्‍सप्रेस ट्रेन, इस दिन से होने जा रहा शुरू; पढ़ें इसका टाइम टेबल

यह भी पढ़ें: उड़ीसा हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह 7 फरवरी को लेंगे शपथ, वकालत में है लंबा अनुभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।