विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा के लोगों के लिए खुशखबरी! अब संबलपुर तक चलेगी यह एक्‍सप्रेस ट्रेन, इस दिन से होने जा रहा शुरू; पढ़ें इसका टाइम टेबल

Published: Tue, 06 Feb 2024 01:08 PM (IST)

रेल मंत्रालय ने गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस को अब संबलपुर तक चलाने का फैसला ले लिया है। इसी क्रम में शनिवार ...और पढ़ें

संबलपुर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
संबलपुर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।

संसू, संबलपुर। शनिवार को संबलपुर दौरे पर आए रेल, संचार व इलेक्ट्राॅनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कहा कि रेल मंत्रालय ने गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस को अब संबलपुर तक विस्तार करने का निर्णय लिया है।

कई राज्‍यों के लोगों को होगा फायदा

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस के विस्तार से इस क्षेत्र के यात्रियों, विशेषकर संबलपुर, बरगढ़, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ जिलों के यात्रियों को यात्रा सुविधा मिलेगी।

मौर्या एक्सप्रेस के विस्तार से पश्चिम ओडिशा के यात्रियों के लिए झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश तक जाने और वहां से आने के लिए एक और एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि पिछले करीब ढाई दशक से इस एक्सप्रेस ट्रेन को राउरकेला तक चलाए जाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में इस ट्रेन को संबलपुर तक विस्तार करने से ना केवल राउरकेला, बल्कि झारसुगुड़ा और संबलपुर के यात्रियों को भी इससे लाभ मिलेगा।

ट्रेन का टाइम टेबल

ऐसा बताया गया है कि गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर चलेगी। हटिया से यह ट्रेन सुबह 7.30 बजे रवाना होगी और पूर्वाह्न 11.15 बजे राउरकेला, दोपहर 12.55 बजे झारसुगुड़ा और 1.50 बजे संबलपुर पहुंचेगी।

इसी तरह संबलपुर से यह ट्रेन पूर्वाह्न 9.35 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होकर पूर्वाह्न 10.25 बजे झारसुगुड़ा, पूर्वाह्न 11.52 बजे राउरकेला और अपराह्न 4.40 बजे हटिया पहुंचेगी।

मौर्या एक्सप्रेस के विस्तार की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन इस ट्रेन के विस्तार की घोषणा के बाद से पश्चिम ओडिशा में रहने वाले प्रवासी झारखंड, बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों में खुशी फैल गई है।

यह भी पढ़ें: सरकारी क्‍वार्टर में महिला पुलिस अधिकारी से दुष्‍कर्म, न FIR लिखी और न जांच हुई; साढ़े चार साल बाद क्राइम ब्रांच ने एक्‍शन लिया

यह भी पढ़ें: Odisha News: पहली बार सोनपुर से पुरी के लिए रवाना हुई यात्रीवाही ट्रेन, पीएम मोदी ने किया इस स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।