Move to Jagran APP

पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रजकिशोर त्रिपाठी का ओडिशा सरकार पर तीखा प्रहार, लगाया ये गंभीर आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी ने ओडिशा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह श्रीक्षेत्र को श्रीहीन करने के लिए षडयंत्र कर रही है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 12:52 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रजकिशोर त्रिपाठी का ओडिशा सरकार पर तीखा प्रहार, लगाया ये गंभीर आरोप

पुरी, जेएनएन। पुरी में श्रीमंदिर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर चल रही तोड़फोड़ का कड़ा विरोध करते हुए राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रीक्षेत्र को श्रीहीन करने के लिए षडयंत्र कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी ने गुरुवार को राज्य सरकार पर मनमाने एवं गैरकानूनी ढंग से काम करने का आरोप लगाते हुए उपरोक्त बातें कही है।

loksabha election banner

श्रीक्षेत्र सुरक्षा अभियान की तरफ से आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री त्रिपाठी ने कहा है कि मेघनाद दीवार से 75 मीटर परिधि में निर्माण को हटाने को सुप्रीमकोर्ट ने नहीं कहा है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन के माध्यम से अजनतांत्रिक ढंग से पुरी में निर्माणाधीन ऐतिहासिक धरोहरों एवं दुकानों को हटा रही है। पुरी के लिए जो पैकेज घोषित किया गया है, राज्य बजट में इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

पुरी वासियों को भ्रमित करने के लिए तथा पुरी की आर्थिक प्रगति को रोकने के लिए इस तरह का षडयंत्र राज्य सरकार कर रही है। चक्रवात फणि से पहले ही शहर के लोगों की आर्थिक अवस्था बदहाल हो गई है, ऊपर से राज्य सरकार उनके मेरूदंड पर बज्र से हमला कर रही है। इससे पुरी का बैंकिंग कारोबार एवं आर्थिक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी। इन सब चीजों से स्थानीय लोगों पर गहरा असर पड़ेगा।

विजय महापात्र का ओडिशा सरकार पर तीखा हमला 

गौरतलब है कि श्रीक्षेत्र धाम पुरी में श्रीमंदिर के चारों तरफ मठ मंदिर एवं घरों को तोड़े जाने के प्रसंग पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय महापात्र ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। महापात्र ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि श्रीक्षेत्र वर्तमान में कुरुक्षेत्र बन गया है। एक सप्ताह से श्रीक्षेत्र में बुल्डोजर एवं फोर्स लगाकर श्रीक्षेत्र धाम को रणक्षेत्र बना दिया गया है। श्रीक्षेत्र को रणक्षेत्र एवं कुरुक्षेत्र बनाने का सरकार के पास संवैधानिक या मौलिक अधिकार नहीं है। सरकार को यह समझना चाहिए।

बेटी से दुष्कर्म का किया प्रयास तो मां ने दी ऐसी सजा की पूरे शहर में होने लगी चर्चा

भाजपा नेता ने कहा कि 50 प्लाटुन फोर्स एवं 22 बुल्डोजर लगाकर सरकार शहर में आतंक फैला रही है। ऐसा लग रहा है मानो सरकार किसी आतंकवादी शिविर पर हमला कर रही है। श्रीमंदिर के चारों तरफ सरकार क्या करने वाली है, पहले उसे तो स्पष्ट करे। महापात्र ने कहा कि बीपी.दास आयोग ने श्रीमंदिर में सुधार को लेकर अंतरिम रिपोर्ट दी है।  

ओडिशा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

बड़ अखाड़ा मठ को बचाने के लिए 7 राज्यों से जुटे साधु संत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.